देश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा! बस के पलटने से दो लोगों की मौत, 20 घायल

शुभम सोनडवले

नरसिंहपुर/भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले में मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में एक निजी बस सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति और पांच वर्षीय लड़के की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 26 के बाईपास रोड पर हुई।

कोतवाली थाने के निरीक्षक गौरव चाटे ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि 44 यात्रियों को लेकर निजी बस नरसिंहपुर शहर से गाडरवारा की ओर जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल उसके रास्ते में आ गयी।

उन्होंने बताया कि पहिया वाहन से टकराने से बचने के लिए चालक ने बस को रास्ते से दूसरी ओर मोड़ दिया, लेकिन उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क से उतर गई और पलट गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र विश्वकर्मा (25) और देवांश जाटव (5) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (एजेंसी)

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत