द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को छोड़ते केंद्रीय मंत्री सोर्स- (@byadavbjp)
देश

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

World Animal Day: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जैसलमेर में कैद में पाले-पोसे गए 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' पक्षियों को जंगल में छोड़ा। इस दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौजूद थी।

नितिन कुमार राय

The Great Indian Bustard Birds: विश्व पशु दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को राजस्थान के जैसलमेर में सैम डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' पक्षियों को छोड़ा।  बस्टर्ड्स को छोड़ने के बाद मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अहम कदम उठाते हुए, आज सुबह जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क के सैम इलाके में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स को छोड़ा गया।

वैज्ञानिकों की मेहनत हुई मुमकिन

उन्होंने बताया कि यह बड़ी कामयाबी हमारे वैज्ञानिकों, रिसर्चर्स और ग्राउंड स्टाफ की लगभग एक दशक की अटूट मेहनत से मुमकिन हो पाई है, जिन्होंने जीआईबी को राजस्थान के रेगिस्तान में फिर से बसाने के लिए सालों तक काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का भी उनके मार्गदर्शन, हौसला-अफजाई और लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का लगातार मार्गदर्शन, हौसला-अफजाई और सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं, जिससे हमारी वैज्ञानिक कम्युनिटी जीआईबी समेत सभी प्रजातियों के संरक्षण के लिए काम कर पा रही है।

वैज्ञानिक और रिसर्चर की तारीफ

इससे पहले शनिवार को मंत्री यादव ने रामदेवरा में ब्रीडिंग सेंटर का दौरा किया और इस खास प्रजाति के संरक्षण के लिए काम कर रहे युवा रिसर्चर्स और वैज्ञानिकों की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने संरक्षण कार्यक्रम में शामिल रिसर्चर्स की लगन और मेहनत की तारीफ की और कहा कि इस प्रोजेक्ट पर सालों से पूरे जोश के साथ काम किया जा रहा है।

यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क के सैम इलाके में 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' को दोबारा जंगल में छोड़ने के काम को शुरू करने से एक दिन पहले मैंने रामदेवरा में ब्रीडिंग सेंटर का दौरा किया।

संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित

बता दें कि 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' भारत की सबसे खास और गंभीर रूप से लुप्तप्राय (खतरे में पड़ी) पक्षी प्रजातियों में से एक है। इसे बचाने के लिए सरकारी एजेंसियों, वैज्ञानिकों, वन अधिकारियों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर एक खास संरक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कैप्टिव-ब्रीडिंग से पैदा हुए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगल में छोड़ना, इस प्रजाति को बचाने के कार्यक्रम का अहम कदम है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप