देश

चलती ट्रेन से यात्री को फेंकने की कोशिश, RPF जवान की शर्मनाक हरकत आई सामने- VIDEO

रेलवे की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के एक अधिकारी पर चलती ट्रेन से एक यात्री को फेंकने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो अब काफी तेजी से वायर हो रहा है।

मनोज आर्या

भारतीय रेलवे की सुरक्षा में तैनात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के एक अधिकारी पर चलती ट्रेन से एक यात्री को फेंकने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। घटना का विवरणवीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक, जो कथित रूप से बिना टिकट के यात्रा कर रहा था, को आरपीएफ के एक अधिकारी द्वारा ट्रेन के खुले दरवाजे की ओर धकेलते हुए दिखाया गया है। यात्री को अधिकारी द्वारा कई बार थप्पड़ मारे गए और उसे ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की गई। वीडियो में अन्य यात्री अधिकारी को रोकने की कोशिश करते हुए सुनाई दे रहे हैं, लेकिन अधिकारी ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?