सीमा हैदर (डिजाइन फोटो) 
देश

ATS ने खंगालने शुरू किए पहलगाम हमले के लिंक तो अस्पताल पहुंच गईं सीमा हैदर, जानिए क्या है पूरा माज़रा

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही सीमा हैदर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्हें एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन, अब जैसे ही ATS ने पहलगाम हमले के लिंक खंगालने शुरू किए तो सीमा हैदर अस्पताल पहुंच गईं हैं।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए समय दिया था, जो गुरुवार को पूरा हो जाएगा। इस बीच पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर मुश्किल में पड़ गई है। एटीएस कई तरह से जांच कर रही है। सीमा अब अस्पताल पहुंच गई है।

सीमा के वकील एपी सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल सीमा ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया है। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया और सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया। सरकार के इस फैसले के बाद सीमा हैदर भी चर्चा में हैं। सीमा से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

सीमा के वकील ने बताया कि उनकी बेटी बीमार है। इस कारण फिलहाल वह अपनी बेटी का अस्पताल में इलाज करा रही हैं। सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि एटीएस ने पूरी जांच की है। अभी तक की जांच में कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। अहम बात यह भी है कि फिलहाल सीमा को देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं मिला है। सीमा 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उसके चार बच्चे भी हैं।

एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था। बाद में उसने भारतीय नागरिक सचिन मीना से नेपाल और भारत दोनों जगह हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। सीमा 18 मार्च को सचिन के बच्चे की मां भी बनी। जिसका नाम 'भारती' रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। उसने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने भी यही कदम उठाया था।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला