असददुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया।  
देश

ओवैसी का पलटवार: हिन्दू-मुसलिम को एक-दूसरे से नहीं, योगी-मोदी और आरएसएस से खतरा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिन्दू मुस्लिम सुरक्षा को लेकर दिए बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। कहा है कि हिन्दू मुस्लिम को एक-दूसरे से नहीं बल्कि योगी-मोदी और आरएसएस और उसकी विचारधारा से खतरा है।

यतीश श्रीवास्तव

हैदराबाद : देश में राणा सांगा और मुगल शासक को लेकर इन दिनों खासा विवाद चल रहा है। ऐसे में एआईएमआईएम के प्रमुख असुद्ददीन ओवैसी ने योगी सरकार की ओर से दिए गए बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम को एक-दूसरे से नहीं बल्कि योगी-मोदी और आरएसएस से ही खतरा है। मुस्लिम नेता ने होली पर मस्जिदों को ढकवाने पर भी सवाल उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा था कि सौ हिन्दू परिवार के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है, लेकिन सौ मुस्लिम परिवारों के बीच एक हिन्दू परिवार सुरक्षित नहीं है। योगी के इस बयान पर औवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

योगी-मोदी हिन्दू-मुस्लिम दोनों के लिए ही खतरनाक

ओवैसी ने कहा है कि इस देश में हिन्दू और मुस्लिमों को बांटने की राजनीति चल रही है। इसका अंजाम आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हिन्दुओं को न मुसलमानों से खतरा है और न ही मुसलमानों को हिन्दुओं से कोई खतरा है। सच ये है कि हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सभी को अगर खतरा है तो योगी-मोदी और आरएसएस से है। आरएसएस की कुंठित सोच से खतरा है। सुन लो योगी-मोदी हमारी सुरक्षा आपकी खैरात नहीं है।

 होली पर क्यों ढकवा दी हमारी मस्जिदें

ओवैसी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने त्योहारों पर हमारी मस्जिदों को क्यों ढकवा देते हो। ये सरकारी नियम है तो हमें मंजूर है। फिर हमारे त्योहारों पर क्या आप अपने मंदिरों को भी कनातों से ढकवा कर रखा करोगे। हमारी मस्जिदों को ही क्यों ढकवाते हो। हम सड़क पर नमाज पढ़ें तो तो परेशानी और जाम लगेगा और दूसरे लोग रोड पर चलें तो हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाओगे। ये कैसी दोहरी नीति है तुम लोगों की। ये बांटने वाली राजनीति बंद करो। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ओवैसी ने कहा- बाबर को कौन बुलाया दुनिया जानती है

राणा सांगा और मुगल शासकों को लेकर हो रहे बवाल और विवाद पर ओवैसी ने कहा कि बाबर को कौन बुलाया था ये तो दुनिया जानती है। ये बात और है कि जीत के बाद बाबर की नीयत बदल गई और वह यहां से नहीं गया। इतिहास खोलोगे तो पूरी बात खुलेगी।

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

PM Modi Gujarat Visit Live: वडोदरा के बाद नवसारी पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा