अमित शाह ने साधा केरल सरकार पर निशाना (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'केरल में कमल खिलाना है और भाजपा का CM बनाना है', जीत के जोश में शाह ने बताया पार्टी का फाइनल प्लान

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने तिरुवनंतपुरम में BJP कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल सरकार पर तीखा हमला किया। शाह ने सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी का मुद्दा उठाया और CBI जांच की मांग की।

सौरभ शर्मा

Amit Shah Kerala Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरल की धरती से एक ऐसी हुंकार भरी है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। तिरुवनंतपुरम में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच उन्होंने साफ कर दिया कि स्थानीय चुनाव में मिली हालिया जीत तो बस एक पड़ाव है। शाह ने कार्यकर्ताओं को नया मंत्र देते हुए कहा कि हमारा अंतिम और असली लक्ष्य केरल में कमल खिलाना और भाजपा का मुख्यमंत्री बनाना है।

शाह ने राज्य के लोगों को सीधा संदेश दिया कि पीएम मोदी के 2047 के विकसित भारत का सपना विकसित केरल के बिना अधूरा है। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों की मिलीभगत ने राज्य की अपार संभावनाओं और तरक्की को रोक रखा है। गृह मंत्री के अनुसार, केरल को राष्ट्र-विरोधी ताकतों से बचाने और यहां के विकास की जिम्मेदारी अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए ही उठा सकता है।

सोने की चोरी और धर्म पर खतरा

अमित शाह ने पिनरई विजयन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी होने का बेहद गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल किए कि जो लोग मंदिर का सोना नहीं बचा पाए, वे भला धर्म की रक्षा क्या करेंगे? शाह ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है। उनका कहना था कि केरल में सदियों से चली आ रही आस्था और परंपराओं को सुरक्षित रखना भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है। शाह ने लोगों को याद दिलाया कि मौजूदा सरकारें सुरक्षा, विकास और आस्था तीनों मोर्चों पर विफल रही हैं।

दुनिया से गायब हो रहे कम्युनिस्ट

अपने संबोधन में अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि दुनिया भर से कम्युनिस्ट पार्टियां गायब हो चुकी हैं और कांग्रेस पूरे देश से लुप्त हो रही है। ऐसे में केरल के सुनहरे भविष्य का एकमात्र रास्ता अब एनडीए के पास है। शाह ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विशेष रणनीति तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें विनम्रता और एक साफ विजन के साथ जनता के बीच जाना होगा, क्योंकि बिहार की तर्ज पर अब केरल में भी संगठन को मजबूत किया जाएगा।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम