Photo:ANI 
देश

मुंबई से भुज बिना ढके इंजन के पहुंचा एलायंस एयर का विमान, 70 यात्री थे प्लेन में सवार

आसिफ सईद

मुम्बई: मुम्बई (Mumbai) से बुधवार को 70 यात्रियों (Passengers) को लेकर एलायंस एयर (Alliance Air) का एक विमान (Plane) बिना ढ़के इंजन (Uncovered Engine) के साथ भुज (Bhuj) पहुंचा और बाद यहां हवाई अड्डे (Airport) पर उसका ढक्कन मिला। उसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एटीआर विमान गुजरात के भुज में सुरक्षित उतरा। यह घटना बुधवार सुबह हुई और मुम्बई के विमान यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के संज्ञान में यह बात लायी। बाद में डीजीसीए ने इस घटना की जांच शुरू की। अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुम्बई एटीसी ने हवाई अड्डे प्रशासन को सूचित किया कि उड़ान 91-625 (मुम्बई-भुज) संचालित करने वाले एलयांस एयर एटीआर विमान ने बायीं इंजन पर बिना किसी ढक्कन के उड़ान भरी।''

उन्होंने कहा कि बाद में अभियांत्रिकी दल मौके पर पहुंचा और उसे रनवे पर इंजन का ढ़क्कन मिला। उन्होंने कहा कि इंजन के बिना ढके विमान के उड़ने से परेशानियां हो सकती थीं। उन्होंने कहा कि महानिदेशालय की प्राथमिक रिपोर्ट आने के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी) 

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव