अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

लखनऊ में पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर बिफरे अखिलेश यादव, बोले- अत्याचार ग्रह बन गए हैं थाने

लखनऊ में बीते रोज पुलिस हिरासत में एक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक मोहित पांडेय के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीट उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो तीखी टिप्पणी की है।

Saurabh Pal

लखनऊः प्रदेश की राजधानी में बीते रोज पुलिस हिरासत में एक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक मोहित पांडेय के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीट उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो तीखी टिप्पणी की है।

उन्होंने सोशल हैंडल एक्स पर लिखा कि "उप्र की राजधानी में पिछले 16 दिनों में पुलिस ‘हिरासत में मौत (हत्या पढ़ा जाए)’ का दूसरा समाचार मिला है। नाम बदलने में माहिर सरकार को अब ‘पुलिस हिरासत’ का नाम बदलकर ‘अत्याचार गृह’ रख देना चाहिए। पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।"

कस्टोलियल डेथ में यूपी सबसे आगे

पत्रकारों से बातचीत करते हुए यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे ऊपर जा रहा है। सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है। पहले अमन गौतम की मौत हुई और आज एक और (मोहित पाडेंय) की मौत, अगर इस तरह प्रदेश की राजधानी में जान जा रही है तो प्रदेश में ऐसे अनेकों मामले मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार पुलिस से सरकार चलवाना चाहती है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार को न्याय मिले, परिवार की मांगों को मानना चाहिए और आर्थिक मदद करनी चाहिए।

600 रुपये के लिए शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मात्र 600 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरु हुआ था। 32 वर्षयी मोहित की आदेश नाम के युवक के साथ 600 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आदेश ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को पकड़कर थाने ले गई। सूचना के बाद मोहित का भाई शोभाराम उसे छुड़ाने थाने गया तो पुलिस ने उसे भी पकड़ कर लॉकअप में बंद कर दिया।

पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी

मृतक के भाई शोभाराम ने बताया कि रात में पुलिस ने मोहित और मेरी पिटाई की। जिससे मोहित पांडेय की मौत हो गई। वहीं जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने 5 मिनट की सीसीटीवी फुटेज दिखाई। परिजनों का कहना है कि 17 घंटे से मोहित लॉकअप में बंद था। पुलिस मात्र 5 मिनट की सीसीटीवी दिखा रही है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?