एअर इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आखिर क्यों 7 घंटे बाद वापस लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट? एयरलाइन ने बताई वजह; दिल्ली से लंदन जा रहा था विमान

Air India Flight Update: दिल्ली से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट को 7 घंटे बाद वापस दिल्ली ही लौटना पड़ा। इसको लेकर एयलाइन का आधिकारिक बयान भी सामने आया है।

सजल रघुवंशी

Air India Flight Returned to Delhi: एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी। दरअसल, गुरुवार दोपहर को एअर इंडिया की दिल्ली से लंदन के हीथ्रो जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से प्लेन को उड़ाने भरने के 7 घंटो बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। साथ ही एयरलाइन पर सवाल भी खड़े हुए।

इस घटना पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान की वापसी का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया। एक संदिग्ध तकनीकी खराबी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

जानिए पूरा मामला

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट AI111 ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक जब विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तब उसे अचानक वापस लौटाने का फैसला लिया गया। इस फैसले से पहले विमान करीब चार घंटे तक उड़ान भर चुका था। वापसी को मिलाकर यह विमान सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतर गया। एक मीडिया रिपोर्ट अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रही है कि उड़ान के दौरान विमान के अंदर कुछ आवाजें सुनी गई थीं जिसके बाद यह मार्ग बदलने का फैसला किया गया। इस उड़ान में कुल कितने यात्री सवार थे फिलहाल इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

एअर इंडिया का बयान आया सामने

इस घटना के बाद एअर इंडिया का बयान सामने आया है। एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर यह बताया कि विमान की वापसी का फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया। साथ ही बताया गया कि एक संदिग्ध तकनीकी खराबी के सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। साथ ही एयरलाइन ने यह भी बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने का हर संभव इंतजाम किया जा रहा है।

विमान का पिछला रिकॉर्ड आया सामने

दरअसल, एअर इंडिया ने इसी साल जनवरी 2024 से अपने नए Airbus A350-900 विमानों का संचालन शुरू किया है। जिस विमान (VT-JRF) से यह घटना जुड़ी है, उसका तकनीकी समस्याओं का पिछला रिकॉर्ड भी सामने आया है। खबरों के अनुसार, 15 मार्च को भी इसी विमान में तकनीकी खराबी दर्ज की गई थी।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें