अहमदाबाद प्लेन हादसे पर सुब्रमण्यम स्वामी का फूटा गुस्सा 
देश

'मोदी दिखावा कर रहे हैं...तत्काल इस्तीफा देना चाहिए' अहमदाबाद प्लेन हादसे पर सुब्रमण्यम स्वामी का फूटा गुस्सा

अहमदाबाद में गुरुवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा है। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण भी दिया है।

अर्पित शुक्ला

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 737 क्रैश हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। उनके अलावा इस फ्लाइट में बाजपा के कई नेता भी मौजूद थे। अब इस मामले में बाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा उड्डयन मंत्री नायडू से इस्तीफा मांगा है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “1950 के दशक में जब रेल पटरी से उतर गई थी, तब लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफा दे दिया था। उसी नैतिकता के आधार पर मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से इस्तीफा देने की मांग करता हूं ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके। मोदी और उनके साथी अब तक जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सिर्फ दिखावा है, जिसे रोकना होगा।"

एएआईबी एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच करेगा

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच करेगा। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। दुर्घटना के शिकार एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान में 12 चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी। रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, विमान एयरपोर्ट की परिधि के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कुछ ही देर बाद, घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया।

विमान अहमदाबाद के मेघनगर IGP कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के समय, विमान में 12 केबिन क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल ने उड़ाया था, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। कैप्टन सुमित सभरवाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैं, जिन्हें 8,200 घंटे उड़ान भरने का अनुभव है, जबकि सह-पायलट के पास 1,100 घंटे का अनुभव है।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट