अहमदाबाद में प्लेन क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश...241 यात्रियों की मौत, देखें हादसे का भयावह VIDEO

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया है। हादसा इतना भयावह है की आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। प्लेन में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है।

अभिषेक सिंह

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया है। हादसा इतना भयावह है की आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। जिसमें 241 यात्रियों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।

अब तो जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, यह यात्री विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है। प्लेन में 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि प्लेन जहां क्रैश हुआ है उसके आस-पास रिहायशी इलाका भी है। इस लिहाज से देखा जाय तो मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

प्लेन में सवार थे 242 लोग

जानकारी के मुताबिक प्लेन में 242 लोग सवार थे। यहां फायर फाइटर्स की टीम पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। शव बुरी तरह से जल गए हैं। जिनकी पहचान कर पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है, वो दिल दहलाने वाली है।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हालात भयावह नजर आ रहे हैं। क्योंकि यहां अधजले या बुरी तरह जले हुए लोगों को लाया जा रहा है। लोग एंबुलेंस, स्ट्रेचर और कंधों पर घायलों व मृतकों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर बीजे मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के हॉस्टल मेस में जा घुसा। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया।

हादसे में घायल हुए 15 डॉक्टर

जिस बिल्डिंग में विमान टकराया, उसमें डॉक्टर रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टरों के घायल होने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के सांसद हसमुख पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 230 यात्री, 12 क्रू…पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार, देखें हवा में उड़ते ‘ताबूत’ का VIDEO

2020 में हुआ था ऐसा ही हादसा

तकरीबन 5 साल पहले 7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 110 लोग घायल हो गए थे। कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार