विजय रुपाणी, (फाइल फोटो) 
देश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विजय रूपाणी का DNA हुआ मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच हो गया है। उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा और राजकोट में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनोज आर्या

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच हो गया है। उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा और राजकोट में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया है। रविवार सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए। इनमें से 31 मैच हुए हैं, जिनमें से 20 शव परिजन को सौंपे गए हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए।

बता दें कि एम्बुलेंस की मदद से सुरक्षा के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

शवों के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर

शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि अभी भी डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी शवों की शिनाख्त की गई है उनका संबंध गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों से था। चूंकि अधिकांश शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं। अहमदाबाद प्लेन क्रैश: DNA सैंपलिंग से 31 शवों की हुई पहचान, 20 शव परिजनों को सौंपे गए

31 डीएनए सैंपल मैच

सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा कि अब तक 31 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 12 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे। अधिकारियों ने पहले बताया था कि पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीम गठित की गई हैं। लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी भी शामिल थे।

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात