अहमदाबाद विमान दुर्घटना 
देश

Ahmedabad Plane Crash: उड़ान भरते ही आग का गोला बन गया विमान, 6 VIDEOS में देखें कितना भीषण था हादसा

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 242 लोग सवार थे। हादसे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मृणाल पाठक

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक प्लेन भयानक हादसे का शिकार हो गया है। यह विमान एयर इंडिया का है, जिसमें 242 लोगों के सवार थे। इस हादसे में 133 लोगों के मारे जाने की खबर अब तक सामने आई है। हादसे के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

अब तक जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चला है कि यह एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और टेक ऑफ के दौरान यह हादसे का शिकार हुआ है। इस प्लेन क्रैश के कई वीडियो सामने आई है। जहां देखा जा सकता है कि जैसे ही प्लेन बिल्डिंग से टकराया तो वो आग का गोला बन गया।

हादसे का वीडियो वायरल

डॉक्टरों के हॉस्टल में जा घुसा प्लेन

जानकारी के अनुसार, विमान मेघना नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल के मेस से टकराया। जिसकी वजह से कई मेडिकल छात्रों के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग का क्या हाल हो गया है।

राख की ढेर में तब्दील हुआ प्लेन

मलबा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये विमान हादसा कितना भयावह होगा। चारों तरफ विमान के राख हो चुके पार्ट्स दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप विमान की मेन बॉडी से आग बुझने के बावजूद धुआं निकलते हुए देख सकते हैं।

आग बुझाने का काम शुरू

जानकारी मिली है कि इस प्लेन में 242 लोग सवार थे। बचाव कार्य के लिए फायर फाइटर्स की टीम भी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, लोगों को रेस्क्यू करने का काम भी शुरू है। अब तक 133 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

धुएं का गुबार और अफरा तफरी

वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन के क्रैश होते ही हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। साथ ही देखा जा सकता है कि प्लेन के टकराने से उसमें आग लग गई और भयानक धुएं का गुबार उठने लगा।

घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

इस हादसे में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू है। हादसे वाली जगह पर एंबुलेंस मौजूद है और लोगों को बचाने की हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल भी अलर्ट मोड पर हैं।

169 भारतीय विमान में सवार

अब तक की खबर ये है कि विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक और 7 पुर्तगाली थे। एयर इंडिया की इस फ्लाइट में सवार 242 लोगों में सभी के मौत की आशंका है। बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान में भारी मात्रा में ईंधन जमा था, क्योंकि इसे अहमदाबाद से लंदन जाना था।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल