देश

मास्टरकार्ड प्रतिबंध लगने के बाद आरबीएल बैंक ने वीजा के साथ क्रेडिट कार्ड जारी करना किया शुरू

वैष्णवी वंजारी

मुंबई : अमेरिकी भुगतान कंपनी मास्टरकार्ड पर नियामक प्रतिबंध लगने के दो महीने बाद निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वी वीजा के भुगतान नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड जारी करना फिर से शुरू कर दिया। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल 14 जुलाई को डेटा स्थानीयकरण संबंधी आवश्यकताओं का पालन नहीं करने पर मास्टरकार्ड को कोई भी नया कार्ड जारी करने से प्रतिबंधित कर दिया था। इस कदम से आरबीएल बैंक सहित कई उधारदाताओं को झटका लगा था, जो अपने क्रेडिट कार्ड व्यवसाय के लिए पूरी तरह से अमेरिकी भुगतान कंपनी पर निर्भर थे। 

आरबीएल बैंक ने कहा कि उसने 14 जुलाई को ही वीज़ा के साथ साझेदारी की थी और फिर से नए कार्ड जारी करने के लिए रिकॉर्ड समय में प्रौद्योगिकी एकीकरण किया। बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में 12-14 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा जताया। (एजेंसी)

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार