File Photo 
देश

'किसी को भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं', आदिपुरुष विवाद पर बोले अनुराग ठाकुर

किर्तेश ढोबले

मुंबई: ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का जमकर विरोध किया जा रहा है। इस बीच, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने फिल्म 'आदिपुरुष' के कुछ संवादों पर हंगामे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''सीबीएफसी ने इस पर फैसला ले लिया है। फिल्म के निर्देशक और संवाद लेखक ने संवाद बदलने की बात कही है। किसी को किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।''

https://twitter.com/ANI/status/1670734841653125121

आदिपुरुष को लेकर पालघर में हंगामा 

इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पालघर (Palghar) के नालासोपारा (Nalasopara) के एक मल्टीप्लेक्स हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी और जमकर नारेबाजी करते हुए मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ बहस की। 

बदले जाएंगे कुछ डायलॉग: मनोज मुंतशिर

बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुन्तशिर ने रविवार को कहा कि फिल्म निर्माताओँ ने "कुछ संवादों को संशोधित करने" का फैसला किया है, क्योंकि संवाद में आपत्तिजनक भाषा के कारण फिल्म की भारी आलोचना हो रही है। यह फिल्म हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज हुई है।  फिल्म के हिंदी संवाद और हिंदी गीत लिखने वाले शुक्ला ने कहा कि संशोधित संवाद को इस सप्ताह तक फिल्म में जोड़ दिया जाएगा। 

3 दिन में 340 करोड़ रुपये की कमाई 

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष' ने तीन दिन में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह दावा किया। कंपनी ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, "फिल्म आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत में आश्चर्यजनक रूप से 340 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रही है। जय श्री राम।" फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में हैं। 

राहुल से टूटी उम्मीद, अब सोनिया गांधी को CTI ने लिखा पत्र, रामलीला मैदान या बुराड़ी? कांग्रेस को दिए 2 विकल्प

दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, आज गुजरात के बनासकांठा से PM मोदी जारी करेंगे पीएम किसान की 24वीं किस्त

भूटान में ग्लेशियर फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, असम-बंगाल में अलर्ट; 10,000+ लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला विवाद की सुनवाई; सभी पक्षों को दस्तावेज पेश करने के लिए मिला 4 सप्ताह का समय

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती