देश

बूस्टर डोज की कीमत में बड़ी गिरावट, अब मिलेंगी मात्र 225 रुपये में वैक्सीन

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: कोविड वैक्सीन बूस्टर डोज शुरू होने से एक दिन पहले, निजी अस्पतालों में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की कीमतों में आधे से अधिक की कटौती की गई है। दोनों टीके की खुराक अब 225 रुपये होगी। बता दें कि, कोविशील्ड को 600 रुपये से घटा दिया गया है, जबकि, कोवैक्सिन 1,200 रुपये से  225 रुपये कर दिया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने सरकार से चर्चा के बाद निजी अस्पतालों के लिए कोविड-रोधी टीके की कीमत में कटौती कर 225 रुपये प्रति खुराक करने का फैसला किया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारत बायोटेक कोफाउंडर सुचित्रा एला ने आज ट्विटर पर यह घोषणा की।

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला अपने अधिकारिक ट्विटर पर लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत को 600 रुपये से कम कर 225 रुपये प्रति खुराक करने का फैसला किया है। हम एक बार फिर से सभी 18+ के लिए एहतियाती खुराक खोलने के लिए केंद्र के इस फैसले की सराहना करते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1512732186273001474

वहीं,  भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि, हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपये से घटा कर 225 रुपये करने का फैसला किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1512734763458908161

 केंद्र सरकार की तरफ से देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान में एसआईआई और भारत बायोटेक की तरफ से बड़े पैमाने पर टीके मुहैया कराए गए हैं। इन दोनों कंपनियों का निजी अस्पतालों में लगाए जाने वाले कोविड टीके की एक खुराक की कीमत में बड़े पैमाने पर कटौती करने का फैसला एहतियाती खुराक लगाने के सरकार के फैसले को देखते हुए अहम है।

10 अप्रैल से लगाई जाएगी बूस्टर डोज  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 10 अप्रैल से एहतियाती खुराक लगाई जाएगी। यह खुराक उन्हीं लोगों को लगेगी जिन्हें कोविड टीके की दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीने पूरे हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 15 साल से अधिक उम्र के करीब 96 फीसदी लोगों ने कोविड टीके की कम-से-कम एक खुराक ले ली है जबकि दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या करीब 83 फीसदी है। 

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?