Pic Source - Twitter 
देश

अबू धाबी जाने वाली IndiGo की फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: लखनऊ (Lucknow) से अबू धाबी (Abu Dhabi) जा रही इंडिगो फ्लाइट (IndiGo flight) की आपात लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई। अबू धाबी जा रही इंडिगो की एक उड़ान को संदिग्ध हाइड्रोलिक विफलता के बाद शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 155 यात्री सवार थे। फ्लाइट को रात 10:42 बजे दिल्ली में उतारा गया।

दो हफ्ते पहले भी हुई थी आपातकालीन लैंडिंग 
अभी दो हफ्ते पहले भी इंडिगो की एक फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई थी। दो हफ्ते पहले दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को एक पक्षी से टकरा जाने के बाद उड़ान भरने के तुरंत बाद भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

इसी तरह, अगस्त में, इंडिगो की एक अन्य उड़ान को एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी के कारण नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। मुंबई से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री को खून की उल्टी होने लगी। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान