abhijit-dipake-cjp-protest 
देश

CJP के संस्थापक का बड़ा ऐलान: करोड़ों का ऑफर छोड़ आ रहे स्वदेश, NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में देंगे धरना

Abhijeet Deepke India Return: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत लौट रहे हैं। नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर उन्होंने दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।

अमन मौर्या

Cockroach Janta Party NEET Protest: पिछले कुछ दिनों से भारतीय राजनीति के केंद्र में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने वतन वापसी का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से दी है।

अभिजीत ने अमेरिका में नौकरियों के कई ऑफर मिलने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने देश से प्यार है, देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

भारत आने की बताई वजह

अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए अभिजीत ने भारत वापसी का अपना उद्देश्य स्पष्ट किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के वापस भारत आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने NEET-UG पेपर लीक और सुसाइड करने वाले बच्चों को लेकर गहरा दुख जताया।

8 लाख बच्चों द्वारा पिटीशन साइन करने का दावा

अभिजीत ने वीडियो में नीट पेपर लीक में सरकार के खिलाफ करीब 8 लाख बच्चों द्वारा पिटीशन साइन करने का भी दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया है। अभिजीत ने बताया कि लखनऊ, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने बताया कि सिस्टम ने एक करोड़ से ज्यादा बच्चों की जिंदगी से मजाक किया है। इससे बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि किसी को तो इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

छात्रों से की खास अपील

विरोध प्रदर्शन की योजना पर अभिजीत ने बताया कि 6 जून, शनिवार की सुबह वो दिल्ली पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से अपने समर्थकों के साथ वो सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। वहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।

उन्होंने देश का संविधान हर नागरिक को गलत के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार देता है। अभिजीत ने दिल्ली में प्रदर्शन में समर्थकों और छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज