ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में PM मोदी ने पीवी सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, अंतरिक्ष क्षेत्र के Vikram-1 और केरल के पारंपरिक ‘अक्षरकंदुक’ का जिक्र किया।

प्रिया सिंह

Breaking News Today:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में खेल, विज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। उन्होंने पीवी सिंधु की उपलब्धि और महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। PM मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में Vikram-1 की उपलब्धि और तकनीकी प्रगति पर भी चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने केरल के पारंपरिक ‘अक्षरकंदुक’ का जिक्र कर भारतीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को संरक्षित करने पर जोर दिया।

भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग दमकल विभाग मौके पर पहुंचा

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की पहली मंज़िल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

12 साल पहले भी हो सकता था फिर इतना तमाशा क्यों हुआ: किशोरी लाल शर्मा

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने NTA परीक्षा में सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन पर कहा, ये 12 साल पहले भी हो सकता था। इतना तमाशा करने की क्या आवश्यकता थी। कितने बच्चों की मौत हुई, कितने गरीब लोगों के पैसे लग गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने पर उन्होंने कहा, "हमारी शुभकामनाएं हैं। वे सिस्टम को ठीक करें और किसी के दबाव में काम ना करें तो अच्छा होगा। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र पर उन्होंने कहा, अगर ये चीजें नहीं हुई हैं तो गृह मंत्री स्पष्टीकरण दे दें।

जी. किशन रेड्डी ने कोमुरवेल्ली पुण्यक्षेत्रम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया

तेलंगाना के सिद्दिपेट में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोमुरवेल्ली पुण्यक्षेत्रम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा सांसद रघुनंदन राव और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

धर्मेंद्र प्रधान खुद इस्तीफा नहीं दिया है, देश के नौजवानों ने उनका इस्तीफा छीना है: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, उन्होंने खुद इस्तीफा नहीं दिया है, देश के नौजवानों ने, युवा ने उनसे उनका इस्तीफा छीना है। अभी ये शुरूआत है। छात्रों के साथ जो इंसाफ होना चाहिए वो अभी पूरा नहीं हुआ है। 20 तारीख को पुलिस ने नौजवानों के साथ जो हिंसा की, उस पर केंद्रीय गृह मंत्री को जवाब देना होगा कि ऐसा किसकी वजह से हुआ।

परीक्षा सुधारों पर हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और कहा, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया।

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 को संबोधित करते हुए कहा, आज का ये कार्यक्रम मेरे लिए बहुत खास इसलिए भी है, क्योंकि जब मैं सरकार और राजनीतिक जीवन से दूर था, तब कई बार मुझे ऐसे सीमावर्ती गांवों में जाने का अवसर मिला है। वहां के लोगों से मेरी जान-पहचान भी रहती थी। कई गांवों के साथ तो मेरा संपर्क काफी लंबे समय तक बना रहा था। जब मैं सरकार में आया तो भी मैं अवसर मिलते ही सीमावर्ती गांवों में जाता हूं, वहां जाने का अवसर छोड़ता नहीं हूं। दिवाली के दिन भी मैं सीमा पर हमारे देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के साथ त्यौहार मनाता हूं। मेरी तरह आप सबका भी अनुभव बहुत शानदार रहा। उन्होंने आगे कहा, संयोग से आज कारगिल विजय दिवस भी है। आपमें से अनेक साथियों ने कारगिल के आस-पास के क्षेत्र को भी देखा। वहां कितनी चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में हमारे शूरवीरों ने विजय का परचम लहराया था, ये भी आपने देखा।

CM मोहन यादव ने निवाड़ी ज़िले में 100 करोड़ विकास परियोजनाओं लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव निवाड़ी ज़िले में विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 100 से अधिक करोड़ के लोकार्पण और भूमिपूजन के कामों के साथ मेरा कल से ओरछा का प्रवास पूरा हुआ। विकास के मामले में हम छोटे से जिले के लिए भी प्राप्त धनराशि देते हुए सभी प्रकार की सुविधा जुटाने का काम पूरा कर रहे हैं सुशासन के लिए ये सब बातों की आवश्यकता है मेरी अपनी ओर से सबको बधाई।

हम विजय के विश्वास के साथ यहां आए हैं: शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया उपचुनाव पर कहा, हम विजय के विश्वास के साथ यहां आए हैं और भाजपा जीतेगी।

आदित्य ठाकरे बोले- मुंबई की एकता से तानाशाही हिल गई

मुंबई में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने शहर की एकता और युवाओं की ताकत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में मुंबई ने हाथों में तिरंगा लेकर एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई। आदित्य ठाकरे ने इसे युवाओं और नए भारत की ताकत बताते हुए कहा कि जनता की एकता से तानाशाही हिल गई है। उनके बयान में लोकतांत्रिक एकजुटता और युवाओं की भूमिका को प्रमुखता दी गई।

तेजस्वी यादव ने आंदोलनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की

पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष किया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने सरकार से सभी आंदोलनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

CM धामी बोले- नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही सरकार

देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर नकल प्रकरणों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय नकल के मामलों पर कार्रवाई नहीं होती थी, जबकि उनकी सरकार ने ऐसे मामलों को छिपाने के बजाय सख्त कदम उठाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प नकल रोकना है और इसके लिए सख्त कानून भी बनाया गया है।

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी साझा की गई है। अब प्रह्लाद जोशी मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और जिम्मेदारियों का अतिरिक्त रूप से संचालन करेंगे।

नितिन नवीन बोले- बांकीपुर से मेरा बचपन का गहरा रिश्ता है

पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए केवल चुनावी अभियान नहीं है, क्योंकि उनका बचपन इसी इलाके में बीता है। नितिन नवीन ने बताया कि बचपन में वे बांकीपुर की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे और स्थानीय लोगों से उनका पुराना संबंध है। उन्होंने इलाके में बेहतर सड़कों और विकास कार्यों को देखकर खुशी भी जाहिर की।

एंटी-पेपर लीक बिल पर विपक्ष से रचनात्मक भूमिका की उम्मीद: BJP

दिल्ली में भाजपा नेता आरपी सिंह ने एंटी-पेपर लीक बिल को लेकर विपक्ष से रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों के अनुरूप बिल को नए तरीके से संसद में पेश करने की उम्मीद करती है। आरपी सिंह ने कहा कि विपक्ष को इस प्रक्रिया में भागीदारी करनी चाहिए और कानून को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों के हित में विपक्ष सरकार का सहयोग करेगा।

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी साझा की गई है। अब प्रह्लाद जोशी मंत्रालय से जुड़े कार्यों और जिम्मेदारियों का अतिरिक्त रूप से संचालन करेंगे। यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में हैं। मंत्रालय के कामकाज और नीतिगत मामलों को आगे बढ़ाने में उनकी अतिरिक्त भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

PM मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के लिए गर्व का दिन है और यह उन वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगे में संविधान के आदर्श समाहित हैं। उन्होंने देशवासियों से इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।

PM मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों से बुनकरों और हस्तशिल्पकारों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुनकर समुदाय पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं और अपनी सृजनशीलता को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने हस्तकला को बढ़ावा देने, बुनकरों का सम्मान करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा मिलने से लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है।

CM धामी ने देहरादून में कारगिल नायकों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के शहीद स्मारक, गांधी पार्क में कारगिल युद्ध के वीर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान और अदम्य साहस को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

PM मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशवासी भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन और सफलता की कामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में खेलों में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीवी सिंधु की सफलता की सराहना की। उन्होंने बताया कि सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी हैं। मोदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना पर देश के गर्व को भी रेखांकित किया।

PM मोदी ने कारगिल शहीदों को नमन कर सेना का हौसला बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कारगिल युद्ध में जवानों के अद्भुत साहस और कठिन परिस्थितियों में उनके हौसले को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सैन्य साहस के साथ अपनी तकनीकी क्षमताओं को भी लगातार मजबूत कर रहा है।

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कारगिल शहीदों को नमन किया

द्रास में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और श्रेष्ठता की सराहना करते हुए कहा कि उनका मुकाबला करना किसी भी सेना के लिए आसान नहीं है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि भारतीय थल सेना राष्ट्र की प्रगति में पूरी तरह साथ खड़ी है।

ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसायटी में पानी की सप्लाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। DCP रवि शंकर के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल एक ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीके शिवकुमार ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर देशभर में कारगिल के वीरों को याद किया जा रहा है।

राजनाथ सिंह बोले- कारगिल युद्ध भारत की सैन्य-कूटनीतिक विजय

द्रास, लद्दाख में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध को भारत की सैन्य और कूटनीतिक विजय बताया। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध में जवानों की वीरता ने ऐसा इतिहास रचा, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध स्मारक के वर्चुअल पोर्टल का उद्घाटन किया

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक के वर्चुअल पोर्टल का उद्घाटन किया। इस पहल के जरिए देशभर के लोग कारगिल युद्ध स्मारक और उससे जुड़ी वीरगाथाओं को डिजिटल माध्यम से जान सकेंगे। यह पोर्टल कारगिल युद्ध के शहीदों के साहस, बलिदान और देशभक्ति को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित चिड़बाग के शौर्य स्थल पर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस और शौर्य को नमन किया।

संजय सेठ ने कारगिल शहीदों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर नमन किया

कारगिल विजय दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।

राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस और समर्पण को याद किया। इस अवसर पर देशभर में कारगिल युद्ध के वीरों को नमन किया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता और शौर्य की याद दिलाता है।

कारगिल विजय दिवस पर LG सक्सेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

द्रास में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कारगिल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित कर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। आज 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है।

हरियाणा को नशामुक्त बनाने का युवाओं ने लिया संकल्प: CM सैनी

यमुनानगर में हरियाणा उदय के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने नशामुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और इस अभियान में पूरा प्रदेश एकजुट है।

PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सैनिकों के असाधारण साहस, अटूट देशभक्ति और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान और बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

वाशिम में शॉर्ट सर्किट से चार दुकानों में लगी आग

महाराष्ट्र के वाशिम में शॉर्ट सर्किट के कारण चार दुकानों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

दिलीप घोष बोले- बातचीत से हर समस्या का समाधान संभव

न्यूटाउन में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि सरकार सभी लोगों को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जा रही है। सरकार इसी सोच के साथ काम कर रही है, ताकि विकास प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

भोपाल में ‘रन फॉर लाइफ’ मैराथन, नशे से दूरी का संदेश

भोपाल कमिश्नरेट की ओर से ‘रन फॉर लाइफ–नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था। मैराथन में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

मानसून की वापसी से जोग फॉल्स में लौटी रौनक

शिवमोग्गा, कर्नाटक में मानसून की वापसी के साथ जोग फॉल्स का जलप्रवाह बढ़ गया है और झरना पूरे शबाब पर नजर आ रहा है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद जोग फॉल्स का मनमोहक नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राम मंदिर चंदा मामले की नई SIT में तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच कर रही नई SIT का पुनर्गठन किया है। नई टीम में IG किरण एस, DIG अयोध्या सोमेन वर्मा और SSP अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है। इससे पहले पुरानी SIT में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत और स्पेशल सेक्रेटरी नील रतन कुमार शामिल थे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना हटाया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना स्थल पर अब साफ-सफाई का काम चल रहा है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने कल अपना आंदोलन वापस ले लिया था। इसके बाद धरना स्थल को खाली कराया जा रहा है और वहां मौजूद सामग्री को हटाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था कड़ी सुरक्षा में रवाना

जम्मू से अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों का 19वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर मौसम के बीच बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। खराब मौसम के कारण छह दिनों तक स्थगित रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा को कल फिर शुरू किया गया। यात्रा दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां