ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

Top News Today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। आज शाम नए CM के लिए BJP विधायक दल की बैठक होगी।

अर्पित शुक्ला

Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे दोनों शहरों के बीच सफर का समय लगभग आधा रह जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने की संभावना है। आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ईरान और चीन के दौरे पर जाएंगे, जहां वे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दों पर चीनी नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। आज अंबेडकर जयंती है, जो बाबासाहेब की 135वीं जयंती के रूप में मनाई जा रही है। साथ ही पूरे देश में बैसाखी का पर्व भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह सिख धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जिसे खास तौर पर पंजाब और उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

बिहार में नई सरकार बनने से पहले ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल

बिहार में नई सरकार बनने की चर्चाओं के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले कई वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री के सचिव रहे अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी पत्नी और वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रतिमा एस वर्मा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। इसके अलावा IAS वंदना प्रेयसी को फर्टिलाइज़र विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

नोएडाः सेक्टर 121 में पुलिस पर पथराव

नोएडा के सेक्टर 121 में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर फिर से पथराव किया है। इस झड़प कई बस और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

PM मोदी ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बी.आर. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नोएडा में न्यूनतम मजदूरी 21 फीसदी बढ़ाने का ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 अप्रैल से कुशल और अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में करीब 21% तक की अंतरिम बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। खासतौर पर नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

दिल्लीः चाकूबाजी में एक युवक की मौत

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में चाकूबाजी की एक घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उसे घर से टहलने के बहाने बुलाया और फिर उस पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि करीब 6 महीने पहले भी उस पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बंगाल चुनाव में आज राहुल गांधी की ताबड़तोड़ 3 रैलियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार यानी आज राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं। उनके दौरे के तहत एक ही दिन में तीन अहम जनसभाओं का शेड्यूल तय किया गया है, जहां वह पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा।

PM मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग