File 
देश

आदर पूनावाला ने दी जानकारी, “अंतिम उपभोक्ताओं को 600 रुपये में मिलेगी बूस्टर डोज”

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ आदर पूनावाला (Adar Poonawala) ने शुक्रवार को कहा कि कोविशील्ड की बूस्टर खुराक की कीमत रु. 600 प्लस टैक्स और कोवोवैक्स (एक बार बूस्टर के रूप में स्वीकृत होने के बाद) 900 रुपये प्लस टैक्स पर उपलब्ध होगी। वहीं, पूनावाला ने कहा कि, सीरम इंस्टीट्यूट बूस्टर की पेशकश करने वाले अस्पतालों और वितरकों को भारी छूट की पेशकश करेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1512403164347072518

केंद्र द्वारा यह घोषणा की गई कि, कोविड-19 की बूस्टर डोज 18 साल से ज्यादा उम्र और दूसरे डोज को 9 महीने पूरे करने वाले वयस्कों को दी जाएगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, निजी केंद्रों पर टीकाकरण 10 अप्रैल से शुरू होगा।

मंत्रालय ने कहा, "18 से अधिक आबादी के समूहों के लिए निजी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर कहा, "कोरोना के ख़िलाफ लड़ाई अब होगी और मज़बूत। 10 अप्रैल से अब 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक प्राइवेट सेंटर से प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे। जिन नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 9 महीने हो चुके है वो इसके लिए पात्र होंगे।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1512382539155275777

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज