थकान (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

बिना मेहनत के भी होती है थकान? ये विटामिन की कमी भविष्य में बन सकती है बीमारी

Vitamin Deficiency: बिना ज्यादा मेहनत किए भी आपको लगातार थकान महसूस होती है तो इसे हल्के में न लें। यह शरीर में जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, जो आगे चलकर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।

प्रीति शर्मा

Vitamin B Complex Deficiency: ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि वह बिना ज्यादा मेहनत का काम किए भी दिनभर थकान महसूस करते हैं। इसके पीछे कई का कारण कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। बिना वजह थकाने के पीछे का कारण शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है जिसकी वजह से आगे चलकर कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

काम के बाद थकान होना स्वाभाविक होता है लेकिन अगर इसका अहसास पूरे दिन बना रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें। शरीर की कमजोरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत देती है। जो आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप ले सकती है।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बाकी विटामिन की तरह ही हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में एक नहीं बल्कि आठ अलग-अलग तरह के विटामिन होते हैं जिनमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9 और बी-12 होते हैं जो पूरे शरीर का ऊर्जा हाउस है। हर विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ऊर्जा देने का काम करता है।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के लक्षण

अगर इसमें से किसी भी विटामिन की कमी शरीर में होती है तो थकान, बाल झड़ना, चक्कर आना, मस्तिष्क की नसों का कमजोर होना, याददाश्त की समस्या, स्किन से जुड़ी परेशानी, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, एनीमिया, आंखों की रोशनी कमजोर होना, डिप्रेशन, रक्त वाहिकाओं में अत्याधिक जोर पड़ना और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हैं।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स हमारे भोजन को एनर्जी में बदलने का काम करता है। ये पानी में घुलनशील विटामिन हैं जो शरीर को तेजी से ऊर्जा देने का काम करते हैं। अगर भोजन ऊर्जा में नहीं बदल पाता तो शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी होती है। ऐसे में मन और तन दोनों की थकान महसूस होती है।

कैसे होगी पूर्ति

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं। क्योंकि आहार में बहुत कम ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। शाकाहारी भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, दही और कुछ फलों में ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जबकि मांसाहारी भोजन में मांस, मछली, चिकन और अंडे में पाया जाता है।

अगर दिन भर बिना काम किए थकान रहती है तो चाय और कॉफी का सेवन कम करें। इसके अलावा डिब्बा बंद उत्पादों का सेवन करने से बचें। अगर इसके बाद भी विटामिन की पूर्ति नहीं होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह के बाद सप्लीमेंट ले सकते हैं।

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा