हार्दिक राठी।  
हरियाणा

नेशनल खिलाड़ी पर गिरा बास्केटबॉल का पोल, मैदान में ही तोड़ दिया दम, Video देखकर दहल जाएगा दिल

Basketball Player Death: खिलाड़ी के मौत की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा कि खिलाड़ी अभ्यास कर रहा और जैसे ही वह बॉल के लिए बास्केट को छूता है, तभी पूरा पोल उसकी छाती पर गिर जाता है।

रंजन कुमार

Rohtak Basketball Player Death: हरियाणा के रोहतक में मंगलवार सुबह भयावह हादसे में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी 17 वर्षीय हार्दिक राठी की मौत हो गई। लाखनमाजरा गांव स्थित ग्राउंड में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल का पोल अचानक टूटकर उसके सीने पर गिर गया। घायल हार्दिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने खेल जगत में गहरा शोक फैलाया है।

हार्दिक तीन सब जूनियर नेशनल और एक यूथ नेशनल में हिस्सा ले चुका था। वह बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंदौर एकेडमी में चयनित था। वह अभ्यास के लिए अक्सर एकेडमी की ओर से बुलावे पर आता था। हाल में वह गांव में ही ग्राउंड पर अभ्यास कर रहा था।

कैसे हुई दुर्घटना?

घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। हार्दिक प्रैक्टिस कर रहा था। टीम के अन्य खिलाड़ी पास में बैठे आराम कर रहे थे। जंप करने के दौरान बास्केटबॉल का पोल अचानक टूटकर हार्दिक के सीने पर गिर गया। साथियों ने तुरंत पोल हटाया और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CCTV फुटेज में दिखा घटनाक्रम

ग्राउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवीफुटेज में हार्दिक को प्रैक्टिस करते और जंप के दौरान अचानक पोल गिरते हुए देखा जा सकता है। पोल गिरते ही साथी खिलाड़ी भागकर पहुंचे। हार्दिक को बाहर निकालकर अस्पताल भी ले गए, लेकिन उसकी जान जा चुकी थी।

परिवार वालों को थी काफी उम्मीदें

सूचना मिलने पर थाना लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संदीप के दो बेटों में से बड़ा हार्दिक था। वह परिवार की उम्मीद था, जो नेशनल लेवल पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा था। उसकी असमय मौत से गांव और खेल जगत में मातम छा गया है।

3 दिनों तक नहीं होगा कोई खेल आयोजन

इसी क्रम में ओलंपिक संघ ने प्रदेश में तीन दिन तक कोई भी खेल उत्सव का आयोजन न करने का एलान किया है। दूसरी ओर खेल जगत समेत सोशल मीडिया में यह भी सवाल उठा रहा कि एक युवा खिलाड़ी की इस तरह से मौत का जिम्मेदार कौन है? सोशल मीडिया यूजर इस विषय पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सभी हरियाणा में खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहे लचर कार्यशैली पूर्ण व्यवहार पर दोष मढ़ रहे हैं।

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती