जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

Ravinder Minna Murder: पानीपत में जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

JJP Leader Murder: पानीपत के विकास नगर में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंद्र मिन्ना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनके सिर में गोली लगी।

प्रिया जैस

पानीपत: हरियाणा के पानीपत से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जननायक जनता पार्टी दल के नेता की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पानीपत के विकास नगर में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंद्र मिन्ना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनके सिर में गोली लगी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के नेता रविंदर मिन्ना की शुक्रवार शाम को पानीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर गोली चलाई, जो दोनों घायल हो गए।

आरोपियों को पकड़ने बनी 5 टीमें

पानीपत पुलिस ने एक बयान में कहा, "जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंदर मिन्ना की शुक्रवार देर शाम पानीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने जेजेपी नेता के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चलाई। दोनों घायल हो गए, जबकि जेजेपी नेता की मौत हो गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।"

सोनीपत पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते 14 मार्च को सोनीपत में जमीन विवाद के चलते सुरेंद्र जवाहर नाम के एक भाजपा नेता की उनके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विवाद के चलते हत्या

गोहाना थाने के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) ऋषिकांत के अनुसार, आरोपी का नाम मोनू है और घटना सोनीपत जिले के जवाहर गांव की बताई गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित ने आरोपी के परिवार के रिश्तेदारों से जमीन खरीदी थी, जिसके कारण उनमें विवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप बाद में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा