सिंगर राहुल फाजिलपुरिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

हरियाणा के गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि इस हमले में फाजिलपुरिया बच गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Saurabh Pal

Rahul Fazilpuria Attacked: हरियाणा की आईटी सिटी गुरुग्राम में हरियाणवी व बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। इस हमले की किसी गैंग ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल फाजिलपुरिया गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि फाजिलपुरिया व्यावसायिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह सिंगर के साथ ही एक रैपर भी हैं। उनके ज्यादातर गाने हरियाणवी में हैं।

हिंदी फिल्म में गाना गा चुके हैं फाजिलपुरिया

बिजनेस घराने से संबंध रखने वाले राहुल फाजिलपुरिया न केवल सिंगर हैं। बल्कि वह राजनेता भी है। उन्होंने लगभग हर क्षेत्र में हाथ आजमाया है, लेकिन उनको पहचान हरियाणवी गानों से मिली है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म 'कपूर & सन्स' के 'लड़की ब्यूटीफुल' गाने से खासी पहचान मिली। इसके अलावा 'लाला लोरी', 'बिल्ली बिल्ली', '32 बोर', 'हरियाणा रोडवेज' सहित कई फेमस गाने गाए हैं। 32 बोर गाने में उन्हें एल्विश यादव संग देखा गया था।

जननायक जनता पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं राहुल फाजिलपुरिया

राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है, वह गुरुग्राम के छोटे से गांव फाजिलपुर के निवासी हैं। इन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव जन नायक जनता पार्टी से चुनाव से लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। इस सीट पर अहिरवाल बेल्ट के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत भी चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि लड़ाई कांग्रेस और भाजपा में थी।

कोबराकांड में आया था फाजिलपुरिया का नाम 

फाजिलपुरिया साल 2023 में कोबरा कांड से चर्चा में आए थे। कोबरा कांड में मुख्य अभियुक्त यूट्यूबर एल्विश यादव थे, लेकिन उनके साथ राहुल फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। एल्विश के म्युजिक वीडियो में दो सांपो को देखा गया था। हालांकि एक इंटरव्यू में कोबराकांड पर स्पष्टीकरण देते हुए फाजिलपुरिया ने बताया था कि सांपों का इस्तेमाल सिर्फ म्युजिक वीडियो के लिए किया गया था। सांपों की तस्करी या उसके जहर की तस्करी से उनका कोई लेना देना नहीं है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल