किसानों का प्रदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

कुरुक्षेत्र में किसानों ने खाद के लिए छेड़ा संग्राम, कृषि अधिकारी को बंधक बनाया

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के सब्र का बांध टूट गया। बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों ने आज कृषि अधिकारी को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं कार्यालय घेर प्रदर्शन भी किया।

Saurabh Pal

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरक्षेत्र में किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर संग्राम छेड़ दिया है। नाराज किसानों ने पहले कृषि अधिकारी को बंधक बना लिया। इसके बाद दफ्तर घेर कर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान कृषि अधिकारी को जबरजस्ती हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर खींच ले गई। इसके बाद बीच सड़क पर कृषि अधिकारी को खड़ा करके जमकर बवाल काटा। इस दौरान घंटों हाईवे जाम रहा। आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।

आक्रोशित किसानों का कहना है कि हम लोग खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अधिकारी ठीक से हमारे सवालों को जवाब भी नहीं दे रहे हैं। पूछे जाने पर कहते हैं मंगलवार को खाद आएगी, लेकिन कहां आएगी, कितनी आएगी। खाद कहां उतरेगी। इसका कोई उत्तर नहीं मिल रहा है। किसानों ने जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। तब-तक हाईवे से नहीं हटेंगे।

'कृषि अधिकारी किसानों को कर रहे गुमराह'

किसान नेता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि कई दिन से किसान खाद का इंतजार कर रहे हैं। इलाके में कहीं भी खाद नहीं मिल रही है। इसके लिए सरकारी दुकान का चक्कर काट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कभी कहते है रैक लगा हुआ है, कभी कहते है 11 बजे रैक खत्म हो गया। फिर जलबेहड़ा का नाम लिस्ट में डाल दिया। जब किसानों ने स्वयं पता किया तो पता चला की कोई रैक नहीं लगा है। किसानों का कहना है कि प्रदेश में यूरिया की चोरी बढ़ गई है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से प्रदर्शन करेंगे।

परेशान किसानों ने कृषि अधिकारी को बंधक बनाया

किसान नेता वड़ैच ने बताया कि चेतावनी के बाद भी किसानों की मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद गुरुवार को 11 बजे किसान पिहोवा के रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बाद कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे, जब उनसे खाद को लेकर जानकारी मांगी गई तो फिर से उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद किसान भड़क गए। किसानों ने कृषि अधिकारी को बंधक बना लिया।

किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगाया

आरोप है कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। कृषि अधिकारी खाद विक्रेताओं से मिले हुए हैं। कृषि अधिकारी न सही जानकारी दे रहे और न ही खाद दे रहे हैं। इससे गुस्से में आकर किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम कर दिया। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके बाद किसान जबरिया कृषि अधिकारी को भी हाईवे पर लेकर चले गए। बीच सड़क पर खड़ा कर जमकर किसानों ने खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने कहा कि समस्या के समाधान तक धरना जारी रहेगा।

लिखित आश्वासन के बाद माने किसान

सूचना के बाद मौके पर पुलिस और नायब तहसीलदार संजीव कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की। किसानों के कहा कि यूरिया की सही जानकारी दी जाए। जब तक मांगे नहीं पूरी होंगी तब तक कृषि अधिकारी बंधक रहेंगे। इसके बाद नायब तहसीलदार ने बताया कि कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि शाम तक यूरिया आ जाएगी। यूरिया को लेकर किसानों ने लिखित में आश्वसन मिलने के बाद मान गए।

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?