AICC मुख्यालय पर हरियाणा कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक (सोर्स-वीडियो) 
हरियाणा

AICC मुख्यालय पर कांग्रेस आलाकमान की हरियाणा के नेताओं क साथ बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा!

नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के भी चेहरे मौज़ूद रहे।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली : नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के भी चेहरे मौज़ूद रहे। कांग्रेस मुख्यालय पर हुई इस मीटिंग में आगामी कुछ महीनों में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। 24 जून से सदन का मानसून सत्र भी आयोजित हुआ है जिसमें सभी नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण भी हो चुका है। इसके अलावा स्पीकर चुनाव को लेकर चल रही सियासी सरगर्मियां भी शांत हो चुकी हैं। अब राजनीतिक दल आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

बैठक में ये नेता हुए शामिल

इसी कड़ी में बुधवार 26 जून को कांग्रेस के मुख्यालय पर एक बेहद अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल के साथ रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौज़ूद रहे। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ इस बैठक में पार्टी के हरियाणा कैडर के दिग्गज चेहरे नज़र आए। जिसमें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान सिंह और रोहतक से सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं।

बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

गौरतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यही वजह है कि कांग्रेस मुख्यालय पर हरियाणा कांग्रेस के सिपहसालारों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए यह अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी कि इस बार किस तरह से लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए विधानसभा चुनाव में दोहराया जाए।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने हरियाणा की 10 सीटों में से कांग्रेस और बीजेपी ने 5-5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य में 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार के प्रदर्शन की बदौलत कांग्रेस को यहां विधानसभा चुनाव में जीत की महक आने लगी है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट