वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी। 
गुजरात

गोंडा के बाद गुजरात में हुआ रेल हादसा, वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी

शुक्रवार को गुजरात के वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन हादसे के कारण यातायात प्रभावित जरूर हुआ। पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह गाड़ी सूरत की तरफ जा रही थी।

आकाश मसने

सूरत: देश में रेल हादसें रुकने का नाम नहीं ले रहे है। गुरूवार को उत्तरप्रदेश के गोंडा में हुए हादसे के बाद आज फिर एक ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि इस बार किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसा गुजरात के वलसाड में हुआ है।

शुक्रवार को गुजरात के वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन हादसे के कारण यातायात प्रभावित जरूर हुआ। पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह गाड़ी सूरत की तरफ जा रही थी। लेकिन दोपहर 3:05 बजे पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन के डूंगरी स्टेशन के यार्ड में एक मालगाड़ी के ट्रॉली का पहिया पटरी से उतर गया।

इस घटना के बाद रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रेन का रीरेलमेंट शुरू किया गया। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ? ध्यान देने वाली बात यह है कि यह हादसा तब हुआ है, जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में सुरक्षा और अन्य विषयों पर बैठक कर रहे थे।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस उतरी थी पटरी से

बता दें कि गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 ) के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ था।

मुआवजे का ऐलान

गुरुवार को गोंडा में हुए हादसे के बाद रेलवे मंत्रालय ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया था। रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया गया है। सीआरएस जांच के अलावा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO