गुजरात सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री बनीं रिवाबा जडेजा, फोटो- सोशल मीडिया 
गुजरात

गुजरात सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री बनीं रिवाबा जडेजा, पति रवींद्र जडेजा ने लिखा भावुक पोस्ट

Ravindra Jadeja की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात मंत्रिमंडल में शिक्षा राज्य मंत्री बनी हैं। जामनगर नॉर्थ से पहली बार विधायक बनीं रिवाबा को शपथ दिलाए जाने पर पति जडेजा ने बधाई दी और गर्व व्यक्त किय

प्रतीक पाण्डेय

Gujrat Cabinet: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात की नवगठित कैबिनेट में शामिल हो गई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्रियों ने शपथ ली। रिवाबा पहली बार विधायक बनी हैं और उन्हें शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के दौरान उनके पति रवींद्र जडेजा भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को गुजरात में नवगठित मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री (राज्य मंत्री) बनाया गया है। रिवाबा को मंत्रालय का बंटवारा किए जाने से पूर्व राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

रिवाबा समेत 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई

रिवाबा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली तीन महिला मंत्रियों में से एक हैं। रिवाबा पहली बार विधायक बनी हैं और वह मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए चेहरों में से भी एक हैं। यह नियुक्ति तब हुई जब गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहित कुल 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। रिवाबा जामनगर नॉर्थ सीट से 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में विधायक बनी थी। यह उनका पहला चुनाव था, और पहले चुनाव में ही उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी।

रवींद्र जडेजा ने पोस्ट किया भावुक संदेश

जब रिवाबा जडेजा को मंत्री की शपथ दिलाई गई, उस समय उनके पति रवींद्र जडेजा अपनी बेटी के साथ मौजूद थे। रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी पत्नी को बधाई देते हुए एक भावुक संदेश पोस्ट किया। जडेजा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। मुझे विश्वास है कि आप अद्भुत कार्य करते रहेंगे और सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आपको ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। जय हिंद’।"

जामनगर में जश्न का माहौल

रिवाबा जडेजा को मंत्री बनाए जाने के बाद जामनगर में जश्न का माहौल है। जामनगर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (JDCA) ने खुशी व्यक्त करते हुए पटाखे फोड़े और मिठाई भी बांटी। इस कार्यक्रम में जामनगर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कई सदस्यों के साथ-साथ लोकल खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। जिले के प्रमुख क्रिकेटर अजय भाई ने इस कदम पर खुशी जाहिर की और रिवाबा जडेजा को उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा