पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)  
गुजरात

कच्छ में Diwali के मौके पर देश के जवानों को पीएम मोदी का संबोधन! दुश्मन की बातों पर नहीं, सेनाओं के संकल्प पर है भरोसा

आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

कच्छ : दीपावली के शुभ अवसर पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में देश के जवानों को संबोधित किया। देश के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों के साथ दीवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है, मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि की सेवा का अवसर बड़ा सौभाग्य से मिलता है। यह सेवा आसान नहीं है। यह मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है। यह मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है।

पीएम मोदी अपने संबोधन में और आगे कहा कि मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि आपकी ये अटल इच्छाशक्ति, आपका ये अथाह शौर्य, पराक्रम की पराकाष्ठा... देश जब आपको देखता है तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है। आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है।

पीएम मोदी ने देश के जवानों को संबोधित करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?