भरूच की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, फोटो- सोशल मीडिया 
गुजरात

भरूच की फार्मा कंपनी में बॉयलर में भयानक विस्फोट: 3 मजदूरों की मौत, 24 घायल; सरपंच ने उठाए सवाल

Gujrat के भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में विशाल फार्मा कंपनी में देर रात बॉयलर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है और 24 घायल हुए हैं। विस्फोट के चलते आसपास की 4 कंपनियों को नुकसान हुआ।

प्रतीक पाण्डेय

Gujrat Boiler Blast: गुजरात के भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में मंगलवार देर रात एक केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। सायखा गांव के पास स्थित विशाल फार्मा नामक इस कंपनी में रात करीब ढाई बजे बॉयलर फटा, जिससे प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है और 24 कर्मचारी घायल हुए हैं।

भरूच जिले के जीआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में विशाल फार्मा नाम की कंपनी में हुए विस्फोट से तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब कंपनी का बॉयलर अचानक फट गया, जिससे पूरे प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में कुल 24 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन घायलों में से 4 से 5 कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके प्रभाव से कंपनी के आसपास स्थित 4 अन्य कंपनियों को भी नुकसान पहुँचा है।

बचाव कार्य और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की 4 कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद, दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमें घटनास्थल पर मौजूद थीं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। अधिकारियों द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। चूंकि घटनास्थल पर व्यापक क्षति हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सरपंच ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

इस भीषण त्रासदी के बाद स्थानीय प्रशासन और कंपनी के मालिकों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सरपंच जयवीर सिंह का कहना है कि यह विशाल फार्मा कंपनी बिना किसी आवश्यक अनुमति के ही संचालित की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के अवैध संचालन के बावजूद प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं