प्रतीकात्मक तस्वीर 
गुजरात

Gujarat Hotels Bomb Threats: फ्लाइट्स नहीं अब गुजरात के दस नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

ईमेल के जरिए गुजरात के राजकोट में 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन बड़े नामी होटलों में 5 स्टार होटल भी शामिल हैं। होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजकोट पुलिस जांच में जुट गई है।

विकास कुमार उपाध्याय

गांधीनगर : हर रोज लगातार बम धमकियों की घटना सामने आ रही है। पहले भारतीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही थी। अब गुजरात के राजकोट में 10 बड़े नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी सामने आई है। अब तक के आए जानाकारी के मुताबिक ईमेल के जरिए इन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन बड़े नामी होटलों में 5 स्टार होटल भी शामिल हैं। होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजकोट पुलिस जांच में जुट गई है।

इन बड़े नामी होटलों को मिली धमकी

बता दें कि इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, सीजंस होटल और होटल ग्रांड रीजेंसी, भाभा होटल सहित दस होटलों को एक साथ धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इन ईमेल में कहा गया है, 'मैंने आपके होटल में हर जगह बम रखे हैं। कुछ ही घंटों में बम फट जाएंगे। आज कई निर्दोष लोगों की जान चली जाएगी। जल्दी करो और होटल खाली करो। अभी खाली करो।' इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद होटलों में हड़कंप मच गया।

हाल ही में उड़ानों में भी बम की धमकियां मिली थीं, और अब होटलों में भी ऐसी धमकियां मिलने लगी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच, एसओजी, एलसीबी, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को बुलाया है। सभी टीमों ने होटलों की तलाशी लेनी शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी होटल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। मौजूदा समय में, पुलिस इस धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। त्योहार के दौरान इस प्रकार की धमकी के चलते शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा