वडोदरा में पुल टूटने के बाद लटका ट्रक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गुजरात

BIG BREAKING: वडोदरा में टूटा पुल, नदी में गिरीं गाड़ियां, 2 लोगों की मौत- VIDEO

Vadodra Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आनंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच में से टूट गया। इस व्यस्त पुल के टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए।

अभिषेक सिंह

Vadodra Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में महीसागर नदी पर बना पुल टूट गया है। इस हादसे के चलते कई वाहन नदीं में गिर गए। जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। 43 साल पुराना यह यह ब्रिज वड़ोदरा को आणंद जिले से जोड़ता था।

गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आनंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच में से टूट गया। इस व्यस्त पुल के टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए। घटना के चलते आस-पास हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया है। ृ

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

आपको बता दें कि इस पुल को पादरा-गंभीरा पुल के नाम से भी जाना जाता है। जैसे ही मुजपुर गाँव के लोगों को इस पुल के ढहने की सूचना मिली, लोग राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुँच गए। इसके बाद, माही नदी में गिरे वाहनों से तीन लोगों को बचा लिया गया।

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

हालाँकि, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी गई। आपको बता दें कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। साथ ही, माही नदी में तैराकों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि दशकों पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया था, लेकिन प्रशासन ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेतावनी के बावजूद, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पुल ढह गया और कई लोग हताहत हुए। उन्होंने कहा कि वडोदरा और आणंद के बीच प्रमुख मार्ग गंभीर ब्रिज पिछले कुछ वर्षों में जर्जर हो गया है और अब भारी यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी