हादसे के बाद शवों की खोज करते गाेताखोर (सोर्स: एक्स) 
गुजरात

गुजरात के गांधीनगर की मेश्वो नदी में बड़ा हादसा, डूबने से 8 की मौत

गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी नहाने गए लोगों की डूबने से मौत हो गई। अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान कम से कम आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई।

आकाश मसने

अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी नहाने गए लोगों की डूबने से मौत हो गई। अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान कम से कम आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बी. बी. मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तहसील के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे। घटना गांव के पास हुई।

मोडिया ने बताया कि वह तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हमने नदी से आठ शव बरामद किए हैं। चूंकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग पानी में उतरे थे, इसलिए तलाश अब भी जारी है।'' उन्होंने बताया कि थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।

नहाते समय हुआ हादसा

गांधीनगर के डिप्टी एसपी डीटी गोहिल ने कहा कि "देहगाम तहसील में वसना सोगाती गांव है। गांव के 9 युवक दोपहर के समय मेश्वो नदी पर बने बांध पर आए थे। वे यहां नहा रहे थे, तभी भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए आई। उन 9 लोगों में से एक नहाते समय डूब रहा था। इसलिए, उसे बचाने के लिए अन्य लोग भी आए। युवक को बचाने के चक्कर में बाकी आठ लोग भी डूब गए।

एसीपी डीटी गाेहिल ने बताया कि अब तक हमने यहां से 8 शव बरामद किए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि केवल 8 लोग डूबे हैं। इसलिए, हमने सभी शव बरामद कर लिए हैं। फिर भी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें यहां तैनात हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस क्षेत्र में कोई और लापता न हो।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?