अवॉर्ड पर चहल ने दी बधाई, महवश ने नहीं दिया जवाब 
मनोरंजन

अवॉर्ड पर चहल ने दी बधाई, महवश ने नहीं दिया जवाब, फैंस बोले- यूजी भैया को इग्नोर

Yuzvendra Chahal Congratulated RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल ने जब आरजे महवश को दुबई में मिले 'इमरजिंग फिल्म प्रोड्यूसर 2025' अवॉर्ड पर इंस्टाग्राम पर बधाई दी, तो महवश की चुप्पी चर्चा का विषय बन गई।

सोनाली झा

RJ Mahvash Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है एक अवॉर्ड शो में महवश को मिला सम्मान और उस पर चहल का बधाई संदेश। हालांकि चहल की बधाई पर आरजे महवश की चुप्पी ने फैंस का ध्यान खींचा, और सोशल मीडिया पर एक बार फिर मीम्स और मज़ाक का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, आरजे महवश को दुबई में आयोजित एक इवेंट में 'इमरजिंग फिल्म प्रोड्यूसर और आंत्रप्रेन्योर 2025' के खिताब से नवाजा गया। इस खुशी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ साझा किया। तस्वीरों में महवश ब्राउन लेदर ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही थीं। उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कैमरे के लिए पोज देती दिखीं।

महवश के पोस्ट का कैप्शन

महवश ने कैप्शन में लिखा कि नीयत साफ, मंजिल आसान। खुशी से इमोशनल होकर रोते हुए... मुझे उन सभी चीजों पर गर्व है जिनके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। भगवान देर से देता है, लेकिन देता जरूर है। इस पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट किया कि मुबारक हो। हालांकि, सोशल मीडिया पर सबकी नजर इस बात पर गई कि महवश ने चहल के कमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया।

फैंस ने किया ट्रोल

इसके बाद फैंस ने युजवेंद्र चहल और महवश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि देख लो यार सब, ट्रोल की वजह से आरजे महवश ने चहल भाई को रिप्लाई नहीं दिया। वहीं एक अन्य ने कहा कि यूजी भैया तो हर पोस्ट पर कमेंट करते हैं, लेकिन थैंक्यू भी नहीं मिला। बात यहीं खत्म नहीं हुई। एक और यूजर ने चुटकी ली कि यूजी सर, मैम ने आपको थैंक्यू तक नहीं बोला, दिल मत लगाइए।

ट्रोल्स की वजह से नहीं देती रिप्लाई

इस पूरे वाकये से एक बात तो साफ है कि फैंस इन दोनों की सोशल मीडिया बातचीत को बहुत बारीकी से फॉलो करते हैं। हालांकि महवश की तरफ से बाद में यह बात कही गई कि ट्रोल्स की वजह से रिप्लाई नहीं दिया, जिससे साफ हुआ कि वह अनावश्यक विवादों से बचना चाह रही थीं। लेकिन फैंस को महवश का रिप्लाई नहीं देना पसंद नहीं आया।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना