मायरा को लेकर अरमान-अभिरा भिड़े  
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: रिश्तों में जहर घोल रही हैं विद्या, मायरा को लेकर अरमान-अभिरा भिड़े

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान-अभिरा के बीच फिर तनाव बढ़ गया है। पोद्दार हाउस के बंटवारे को रोकने के लिए अभिरा दादी सा के साथ रह रही है, जबकि विद्या रिश्तों में जहर घोल रही है।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस समय जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अरमान और अभिरा के बीच दूरियां एक बार फिर बढ़ चुकी हैं। पोद्दार हाउस में चल रहे बंटवारे को रोकने के लिए अभिरा दादी सा यानी कावेरी के साथ रह रही है, जबकि अरमान अपनी मां विद्या को संभालने की कोशिश में लगा हुआ है। इस बीच विद्या शो की नई विलेन बनकर पूरी कहानी को उलझाने वाली है।

आने वाले एपिसोड में कहानी का बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब विद्या अभिरा से कहती है कि वह मायरा को अपने साथ ले जाएगी। विद्या का साफ कहना है कि मायरा पर अभिरा का कोई हक नहीं है, जिसके बाद अभिरा का धैर्य टूट जाता है। वह विद्या को चुनौती देते हुए कहती है कि आपने एक मां को चैलेंज कर दिया है। प्यार से बोलतीं तो मायरा को जाने देती, लेकिन अब नहीं। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती है।

मायरा को अपने साथ ले जाएगा अरमान

स्थिति बिगड़ते देख अरमान बीच में पड़ता है और दोनों को शांत करवाता है। अरमान समझाता है कि मायरा को पोद्दार हाउस जाने देना सही रहेगा, लेकिन अभिरा इसे मानने को तैयार नहीं होती। दोनों के बीच बहस होती है और अंत में अरमान मायरा को अपने साथ ले जाता है। अभिरा मायरा को भेजते हुए भावुक हो जाती है, जबकि मायरा भी अभिरा को छोड़ना नहीं चाहती।

तान्या और कियारा का होगा आमना-सामना

इसी के साथ शो में तान्या और कृष की कहानी आगे बढ़ती है। तान्या डॉक्टर को बताती है कि वह मां नहीं बन सकती, लेकिन कृष बिजनेस और फर्म के तनाव में उसकी बात सुनने के मूड में नहीं है। वह तान्या पर चिल्ला पड़ता है कि अभी वह बच्चे का तनाव नहीं लेना चाहता। परेशान तान्या एक नए डॉक्टर के पास जाती है, जहां कियारा भी मौजूद होती है और दोनों का आमना-सामना होते-होते रह जाता है।

मायरा को अपनी लव स्टोरी सुनाता है अरमान

आगे सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा दादी सा के पास पहुंचकर रो पड़ती है। दादी सा उसे संभालती हैं और विद्या के व्यवहार पर गुस्सा जाहिर करती हैं। दूसरी ओर अरमान अभिरा की साड़ी का टुकड़ा खो देता है और कियारा उसकी मदद करती है। रात में अरमान मायरा को अपनी लव स्टोरी सुनाता है, और दूसरी तरफ अभिरा शुशी को अपनी और अरमान की यादें बताती है। इन्हीं यादों के बीच उसे अचानक याद आता है कि अगला दिन उसकी वेडिंग एनिवर्सरी है। अब क्या एनिवर्सरी अरमान-अभिरा को करीब लाएगी या विद्या की चालें उन्हें और दूर कर देंगी यह देखना रोमांचक होगा।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता