'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में महा-ट्विस्ट: अरमान, अभिरा और गीतांजलि का होगा भयानक एक्सीडेंट 
मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की मौत से मचेगा हड़कंप, एक्सीडेंट में जाएगी जान!

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अरमान, अभिरा और गीतांजलि का कार एक्सीडेंट होगा, जिसमें गीतांजलि और अभिरा दोनों की मौत हो जाएगी। कियारा और अभीर की वजह से पोद्दार हाउस में हंगामा होगा।

अनिल सिंह

StartFragment

YRKKH Upcoming Twist: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी इस समय एक बड़े भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रही है। हाल ही में आपने देखा कि गीतांजलि ने दावा किया कि अरमान ने उसके साथ रात बिताई है, जिससे अरमान सदमे में है। अरमान को अपनी भावनाओं पर यकीन नहीं हो रहा, लेकिन उसे जल्द ही एहसास होता है कि गीतांजलि उसे बेवकूफ बना रही है। उधर, अभिरा भी इस सब से टूटकर खूब आंसू बहा रही है। इसी बीच, शो की कहानी में एक भयानक ट्विस्ट आने वाला है, जो पूरे पोद्दार परिवार को हिलाकर रख देगा और कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाएगा।

आने वाले एपिसोड में, अरमान आखिरकार गीतांजलि के साथ वापस घर लौटने का फैसला करेगा। अभिरा और मायरा भी अरमान के साथ एक ही कार में वापस जाएंगी। हालांकि, जाने से ठीक पहले अरमान और गीतांजलि में भयंकर झगड़ा होगा। अरमान साफ करेगा कि वह गीतांजलि से प्यार नहीं करता है और उसे अपनी हद में रहने को कहेगा। अरमान की यह बात गीतांजलि को बुरी लगेगी और वह अकेले कमरे में आंसू बहाएगी।

एक्सीडेंट में गीतांजलि और अभिरा की मौत

घर वापस लौटते समय अरमान, अभिरा और गीतांजलि की कार का एक भयानक एक्सीडेंट हो जाएगा। यह हादसा देखकर अरमान बुरी तरह घबरा जाएगा। घबराहट में, अरमान गीतांजलि को छोड़कर सबसे पहले अभिरा और मायरा को बचाने निकल पड़ेगा। अरमान की यह हरकत गीतांजलि को बहुत चुभेगी। लेकिन दुखद मोड़ तब आएगा जब इस हादसे में गीतांजलि खाई में गिर जाएगी और उसकी मौत हो जाएगी। इतना ही नहीं, अरमान लाख कोशिशों के बावजूद अभिरा को भी नहीं बचा पाएगा, और उसकी भी मौत हो जाएगी। इसके बाद शो की कहानी में कुछ महीनों का लीप आने वाला है।

कियारा और अभीर की बड़ी गलती

एक तरफ यह गंभीर हादसा होगा, वहीं दूसरी ओर पोद्दार परिवार में एक और बड़ा हंगामा होने वाला है। कियारा और अभीर एक बड़ी गलती करते हुए वन नाइट स्टैंड कर बैठेंगे। उनकी यह गलती पूरे पोद्दार परिवार में बवाल मचा देगी। कियारा और अभीर का परिवार ही उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा और उनके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनेगा। पोद्दार परिवार में रिश्ते और नैतिकता को लेकर बड़ा हंगामा मचने वाला है।

कृष करेगा तान्या की देखभाल

इस सब के बीच, कृष और तान्या के रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। जिम में पसीना बहाते-बहाते तान्या अचानक बीमार पड़ जाएगी। उसकी हालत देखकर कृष घबरा जाएगा और पुरानी सारी बातें भुलाकर एक अच्छे पति की तरह तान्या की देखभाल करेगा। कृष का यह व्यवहार उनके रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करने में मदद करेगा। हालांकि, अरमान और अभिरा की मौत के बाद शो में आने वाला लीप ही आगे की कहानी की दिशा तय करेगा।

EndFragment

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट