यश और राधिका पंडित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टॉक्सिक के बाद यश ने लिया काम से ब्रेक, पत्नी राधिका पंडित और बच्चों संग समुद्र किनारे बिता रहे क्वालिटी टाइम

Yash Vacation Photos: यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बाद काम से ब्रेक लेकर परिवार संग वक्त बिता रहे हैं। पत्नी राधिका पंडित ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों के साथ नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Actor Yash And Radhika Pandit Vacation: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म 'टॉक्सिक' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब फिल्म की रिलीज के बाद यश ने कुछ समय परिवार के साथ बिताने का फैसला किया है। उनकी पत्नी राधिका पंडित ने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें पूरा परिवार बेहद सुकून भरे माहौल में नजर आ रहा है। एक तस्वीर में राधिका अपने बेटे यथर्व के साथ साइकिलिंग करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, पीछे यश और उनकी बेटी आयरा भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में परिवार के सदस्यों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। कुछ अन्य तस्वीरों में राधिका समुद्र किनारे बैठकर आराम करती नजर आ रही हैं।

टॉक्सिक के बाद लिया काम से ब्रेक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था। फिल्म में यश ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आए थे। बड़े बजट और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी।

फिल्म के थिएटर से उतरने के बाद यश फिलहाल अपने परिवार को समय दे रहे हैं। यही वजह है कि वह इन दिनों सार्वजनिक तौर पर भी कम नजर आ रहे हैं। वेकेशन की तस्वीरों से साफ है कि अभिनेता इस ब्रेक के दौरान परिवार के साथ यादगार पल बिताने पर ध्यान दे रहे हैं।

टीवी सीरियल के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

यश और राधिका पंडित की पहली मुलाकात कन्नड़ टीवी सीरियल ‘नंदगोकुला’ के दौरान हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। करीब आठ साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली।

शादी के दो साल बाद 2018 में उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ। इसके बाद 2019 में दोनों बेटे यथर्व के माता-पिता बने। अब दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और परिवार से जुड़े खास पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव