पटना में लॉन्च होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Pushpa 2 trailer launch: कब और कहां रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का धमाकेदार ट्रेलर, जानें सारी जानकारी

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रविवार यानी आज ट्रेलर रिलीज होने वाला हैं। पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर पटना में लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रविवार यानी आज ट्रेलर रिलीज होने वाला हैं। पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर पटना में लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं और पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल बन चुका है।

पुष्पा फ्रेंचाइजी के फैंस अगली कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस इवेंट से एक धमाकेदार सेलिब्रेशन की उम्मीद है। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, और स्टार पावर का बेहतरीन तालमेल होगा, और यह फैंस को पुष्पा 2 की अगली कड़ी का पहला नजारा देगा। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए, ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख और समय के साथ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था।

पुष्पा 2 के मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि गंगा तट पर सबसे बड़े इवेंट के लिए तैयार हो जाइए। 3 दिन बाकी हैं। 17 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में शाम 5 बजे से ग्रैंड पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा। गांधी मैदान में होने वाला यह इवेंट बेहद भव्य होगा, जिसमें राज्य और देश भर से हजारों फैंस हिस्सा लेंगे। गांधी मैदान, जो अपनी ऐतिहासिक अहमियत और विशाल खुली जगह के लिए प्रसिद्ध है, इस सिनेमाई जश्न के लिए एक परफेक्ट बैकड्रॉप साबित होगा।

पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा स्टारर है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। बता दें कि पुष्पा 2: द रूल पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, जून में निर्माताओं ने 6 दिसंबर को नई रिलीज डेट तय की थी, लेकिन अब उन्होंने रिलीज को आगे बढ़ा दिया है और यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

PM Modi Gujarat Visit Live: नवसारी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला