'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' गाना रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Welcome To The Jungle: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' गाना हुआ रिलीज, अक्षय-दिशा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Welcome To The Jungle New Song: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने गाने के अंत में कैटरीना कैफ को याद कर कही ये बात...

यति सिंह

Welcome To The Jungle Song Released: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। अभी हालही में  फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर सभी को नॉस्टैल्जिया का अहसास करवाया है। जहां एक तरफ इस गाने में कैटरीना की कमी सभी फैंस को महसूस हुई, तो वहीं अभिनेता अक्षय कुमार भी कैटरीना को याद करते नजर आए। अक्षय कुमार की आने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीजिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म के मेकर्स ने वेलकम टू द जंगल का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया है। इस गाने में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। नए वर्जन वाले इस गाने में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री दिशा पाटनी शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गाना साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के गाने 'ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स वर्जन है, जिसे नए तरीके से रीक्रिएट किया गया है।

अक्षय ने कैटरीना को किया याद

'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रीमिक्स ट्रैक पर दुबई में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का एक डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है। वहीं गाने के आखिरी में, अक्षय कुमार कैटरीना को याद करते हुए बोलते हैं, "कैटरीना हम तुम्हें याद कर रहे हैं।" बता दें कि 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के गाने 'ऊंचा लंबा कद' में कैटरीना और अक्षय कुमार नजर आए थे। गाने में कटरीना के डांस मूव्स को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं।

फिल्म से जुड़ें रिमिक्स गानों को किया गया रिलीज

इसी के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में टाइटल ट्रैक को भी रीमिक्स किया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ और जिसे दर्शकों से  काफी प्यार मिला है। इसके अलावा फिल्म का भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' और 'ऊंचा लंबा कद' जैसे गाने को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में होगा एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज

आपको बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' का क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, लेकिन यह फिल्म बाकी दोनों फिल्मों से पूरी तरह अलग और अतरंगी है। आप सभी को वेलकम टू द जंगल की कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा।

फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन जैसे दिग्गज कलाकारों की भारी भरकम 'स्टारकास्ट' है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए