अमिताभ बच्चन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: जया और रेखा नहीं, बल्कि वहीदा रहमान थीं अमिताभ बच्चन की असली ‘ड्रीमगर्ल’

Amitabh Bachchan का नाम आते ही सिनेमा का एक युग याद आ जाता है। रेखा और जया भादुड़ी संग उनके रिश्ते भले चर्चा में रहे हों, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी असली ‘ड्रीमगर्ल’ वहीदा रहमान थीं।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan real Dream Girl: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम आते ही आंखों के सामने सिनेमा का एक पूरा युग जीवंत हो उठता है। उनकी फिल्मों से लेकर उनके रिश्तों तक, हर पहलू ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। जहां रेखा और जया भादुड़ी के साथ उनके रिश्ते अक्सर सुर्खियों में रहे, वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि बिग बी की असली ‘ड्रीमगर्ल’ कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान थीं।

अमिताभ बच्चन हमेशा से वहीदा रहमान के बड़े प्रशंसक रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वहीदा जी मेरे लिए चौदहवीं का चांद हैं, अदाकारी, सौंदर्य और सादगी का सुंदर संगम। वहीदा रहमान की सादगी और ग्रेस से प्रभावित होकर अमिताभ ने उन्हें अपना आदर्श माना। अपने शुरुआती करियर में अमिताभ को सुनील दत्त और वहीदा रहमान की फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ (1971) में एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला था। यही वो फिल्म थी, जिसके सेट पर अमिताभ ने पहली बार वहीदा रहमान को देखा था।

अमिताभ और वहीदा की जोड़ी

कहा जाता है कि बिग बी इतने प्रभावित हुए कि घंटों बस उन्हें निहारते रहते थे। फिल्मी गलियारों में यह तक चर्चा रही कि अमिताभ वहीदा के लिए बेहद सम्मान और लगाव रखते थे कि हालांकि उन्होंने हमेशा इसे एक कलाकार के प्रति आदर बताया। समय के साथ किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि अमिताभ को वहीदा रहमान के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। दोनों ने ‘कभी कभी’, ‘त्रिशूल’, ‘अदालत’ और ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, और दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। ऑनस्क्रीन उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अमिताभ बच्चन का करियर

अमिताभ बच्चन ने कई मौकों पर कहा कि वहीदा रहमान उनके लिए सौंदर्य और प्रतिभा की मिसाल हैं। वहीं वहीदा रहमान ने भी एक बार कहा था कि अमिताभ बेहद अनुशासित और विनम्र कलाकार हैं, जो अपने काम से कभी समझौता नहीं करते। आज अमिताभ बच्चन 83 से अधिक उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सक्रिय कलाकारों में से एक हैं। चार राष्ट्रीय पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड और सिनेमा में पांच दशकों से ज्यादा का सफर तय करने वाले बिग बी का यह सफर वाकई प्रेरणादायक है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन