विशाल जेठवा, अनीत पड्डा (फोटो-सोर्श,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘Homebound’ के बाद विशाल जेठवा की हॉरर-कॉमेडी में एंट्री, अब अनीत पड्डा संग करेंगे रोमांस

Vishal Jethwa New Film: नीरज घायवान की ‘होमबाउंड’ भले ही ऑस्कर की अंतिम रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन फिल्म के एक्टर विशाल जेठवा को लेकर अब एक बड़ा प्रोजेक्ट सामने आया है।

स्नेहा मौर्या

Vishal Jethwa Horror Comedy Film With Aneet Padda: फिल्ममेकर नीरज घायवान की चर्चित फिल्म ‘होमबाउंड’ ने इस साल ऑस्कर 2026 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री की थी। फिल्म को टॉप 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में जगह मिली, लेकिन जनवरी 2026 में हुए अंतिम नॉमिनेशन में यह अपनी जगह नहीं बना सकी। इसके बावजूद ‘होमबाउंड’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा में रही।

करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन हासिल किया था, जिसके बाद से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। खासतौर पर विशाल जेठवा की दमदार एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा।

अनीत पड्डा संग विशाल जेठवा अगले प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

अब ‘होमबाउंड’ के बाद विशाल जेठवा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल अब मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में वह ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में विशाल और अनीत के बीच रोमांटिक एंगल देखने को मिल सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है।

एक्ट्रेस ने सैयारा से किया था डेब्यू

वहीं बात करें अनीत पड्डा की, तो उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अनीत को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली और वह रातों-रात चर्चा में आ गईं। ‘सैयारा’ में उनके साथ अहान पांडे नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत पड्डा फिलहाल अपने कॉलेज के फाइनल ईयर एग्जाम्स में बिजी हैं। वह पॉलिटिकल साइंस से बी.ए. (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रही हैं। दिसंबर और जनवरी में एग्जाम खत्म होने के बाद वह दिनेश विजान की अपकमिंग फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग शुरू करेंगी। अगर यह नया हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो विशाल जेठवा और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प साबित हो सकता है।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति