विजय को मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा 
मनोरंजन

Vijay Y Category Security: साउथ एक्टर विजय को मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा, जानें वजह

Thalapathy Vijay: एक्टर विजय को भारत के गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है। विजय की सुरक्षा को लेकर यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि विजय ने साल 2024 में तमिलगा वेत्री कझगम नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी

सोनाली झा

मुंबई: भारत के गृह मंत्रालय ने साउथ एक्टर विजय वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है। विजय ने साल 2024 में तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू की है। यह फैसला उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को देखते हुए लिया गया है। आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले विजय की सुरक्षा को लेकर यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वाई कैटेगरी की सुरक्षा के तहत, एक्टर को 8 से 11 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी प्रदान किए जाएंगे। इसमें सीआरपीएफ कमांडो भी शामिल होंगे। यह सुरक्षा व्यवस्था केवल तमिलनाडु की सीमा के भीतर लागु होगी। विजय की राजनितिक पार्टी टीवीके राज्य भर में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

तमिलागा वेट्री कड़गम अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। इस सप्ताह विजय और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच हुई बैठक ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि किशोर आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए टीवीके के चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा, पार्टी मुख्यालय में भी उच्च स्तरीय चर्चाएं जारी हैं।

एक्टर विजय, जिन्हें हाल ही में 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' फिल्म में देखा गया था, अब अपने राजनीतिक करियर को प्राथमिकता देने की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'थलपति 69' होगी, जिसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। जनवरी में उन्होंने 'जन नायकन' नामक फिल्म का पहला लुक जारी किया था, जिसमें वे एक जनप्रतिनिधि की भूमिका में नजर आएंगे। तमिलनाडु में विजय की राजनीतिक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उनकी पार्टी TVK आगामी चुनावों में कितना प्रभाव डाल पाती है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?