मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फोटो हुई लीक, डेटिंग की खबर हुई कंफर्म

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंच डेट पर नजर आए हैं। इससे पहले देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह सिंगल नहीं हैं। दोनों को लंच डेट पर एक साथ देख फैंस ने डेटिंग की खबर कंफर्म कर दी है।

अनिल सिंह

मुंबई: एक्टर विजय देवराकोंडा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए यह बताया कि वह सिंगल नहीं हैं। कुछ समय पहले से ही उनका नाम रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जा रहा था। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कई बार एक साथ देखे गए हैं और दोनों वेकेशन पर भी जाते हैं और अब दोनों के लंच डेट की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद फैंस अब दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स देवराकोंडा और रश्मिका की फोटो को शेयर कर रहे हैं और यह फोटो तेजी से वायरल हो गई है। दोनों एक रेस्टोरेंट में लंच करते नजर आ रहे हैं और फैंस ने इसे लंच डेट का नाम दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विजय देवराकोंडा सर पर हैट पहने हुए हैं और कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी बड़ी हुई है, वहीं रश्मिका ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

रश्मिका मंदाना की एक सोलो फोटो भी वायरल हुई है, जो लंच डेट की ही फोटो है। इसमें वो सेम आउटफिट के साथ सामने पड़े खाने को निहार रही हैं। फोटो पर लिखा हुआ है, गुड फूड, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वह फिलहाल लंच डेट को इंजॉय कर रही हैं और लजीज व्यंजन का लुक उठा रही हैं। लंच डेट के दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर की पोस्ट में ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। कुछ यूजर्स ने कहा है कि अब यह जाहिर हो गया है कि दोनों डेट कर रहे हैं। क्योंकि विजय देवरकोंडा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बता दिया है कि वह सिंगल नहीं हैं। हर वक्त वह रश्मिका मंदाना उनके साथ ही नजर आती हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन्होंने बहुत समय तक लुका छुपी का खेल खेला।

कर्ली टेल को दिए गए इंटरव्यू में विजय देवराकोंडा से जब यह पूछा गया कि वह किसी को डेट कर रहे हैं या फिर सिंगल हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं 35 साल का हूं और आपको लगता है कि मुझे सिंगल होना चाहिए। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदांना दोनों फिल्म से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन दोनों ने अब तक अपनी रिलेशनशिप को छुपा कर रखा था। अब दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आम हो गई हैं।

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह