विजय, चिरंजीवी, रजनीकांत और मोहनलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई  
मनोरंजन

PM Modi @75: विजय, चिरंजीवी, रजनीकांत और मोहनलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

South Stars on Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर साउथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। विजय देवरकोंडा ने मोदी जी के स्वस्थ की कामना की।

सोनाली झा

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर देश-विदेश से उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। जहां आम जनता और राजनीतिक हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं, वहीं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विशेष रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें दिल से बधाई संदेश भेजे।

तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहें और आने वाले वर्षों तक स्वस्थ और प्रेरणादायक बने रहें। मेगास्टार चिरंजीवी ने भी अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको अच्छा स्वास्थ्य, शक्ति और शांति प्राप्त हो, ताकि आप भारत को प्रगति और गौरव की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें।

रजनीकांत और राम चरण ने कही ये बात

साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रजनीकांत ने भी प्रधानमंत्री के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि सबसे सम्माननीय, माननीय और मेरे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और भारत का नेतृत्व करने के लिए अटूट शक्ति की कामना करता हूं। तेलुगु अभिनेता राम चरण ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करें।

मोहनलाल का रिएक्शन

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की निरंतर शक्ति प्रदान करें। सोशल मीडिया पर ये शुभकामनाएं तेजी से वायरल हो रही हैं और देशभर के लोग पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और भी खास बना रहे हैं।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला