विद्युत जामवाल बने महाकुंभ का हिस्सा 
मनोरंजन

विद्युत जामवाल बने महाकुंभ का हिस्सा, बोले- हमें अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए

एक्टर विद्युत जामवाल ने मंगलवार को महाकुंभ महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। एक्टर ने बताया कि मेरी मां का सपना था कि महाकुंभ में पवित्र स्नान करूं, इसलिए मैं यहां हूं। यह एक दिव्य स्थान है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल महाकुंभ की आध्यात्मिक भव्यता को देखने के लिए प्रयागराज पहुंचकर बेहद खुश हैं। एएनआई से बात करते हुए विद्युत ने भारत की संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती पर प्रकाश डाला। मेरी मां का सपना था कि महाकुंभ में पवित्र स्नान करूं, इसलिए मैं यहां हूं। यह एक दिव्य स्थान है। हम एक्टर हैं, हम कई भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन अंत में हम सभी सनातनी हैं।

विद्युत जामवाल ने आगे कहा कि सभी युवाओं को अपने परिवार, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। समय आ गया है, हमें अपनी संस्कृति में योग को वापस लाना चाहिए। पश्चिमी संस्कृति की ओर बढ़ना बुरा नहीं है लेकिन हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। कुछ समय पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां चल रहे महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे।

बता दें कि विद्युत जामवाल से पहले और भी कई सितारे महाकुंभ गए। उन सितारों में राजकुमार राव, पत्रलेखा, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता शामिल हैं। बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी कुछ समय पहले महाकुंभ गए थे। वहीं, विजय देवरकोंडा रविवार को महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। विजय अपने साथ अपनी मां को महाकुंभ लेकर गए।

आंकड़ों के अनुसार, महाकुंभ के समापन से 15 दिन पहले मंगलवार सुबह साधुओं, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों की कुल संख्या 45 करोड़ के पार हो चुकी है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई, जिसके साथ ही महाकुंभ में स्नान करने वालों की कुल संख्या 45 करोड़ के पार हो गई। पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन