'रोडीज 19' के विनर वाशु जैन की फोटो (Photo Source - Instagram) 
मनोरंजन

वाशु जैन ने जीता 'रोडीज 19' का खिताब, गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती के ग्रुप की हुई जीत

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) के टीवी रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड’ के 19वें सीजन (MTV Roadies Season 19) को अपना विनर मिल गया है। इस सीजन का खिताब वाशु जैन (Vashu Jain) ने जीता है। वाशु ने अपने लचीलेपन और दमदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस के होश उड़ा दिए। इस शो में पहली बार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) गैंग लीडर बनकर एंट्री की थी। एक्ट्रेस के ग्रुप के वाशु जैन इस शो के विनर घोषित हुए हैं।

वाशु जैन ने पराक्रम डंडोना (Prakram Dandona) और सिवेट तोमर (Siwet Tomar) को पीछे छोड़ जीत हासिल किया है। 'रोडीज 19' में रिया के अलावा एक्टर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरुला भी गैंग लीडर्स बने थे। शो का ग्रैंड फिनाले काजा में हुआ। जहां शो के होस्ट सोनू सूद ने विनर वाशु जैन को बधाई दिया। इस वक्त सोशल मीडिया पर भी वाशु जैन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां यूजर्स वाशु को जीत की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती की टीम के जीत से उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं।

'कर्म या कांड' थीम बेस्ड था 'एमटीवी रोडीज 19'

बता दे कि 'एमटीवी रोडीज 19' में इस बार कंटेस्टेंट्स से ज्यादा गैंग लीडर्स के बीच झगड़ा देखने को मिला। वहीं होस्ट सोनू सूद और गैंग लीडर्स के बीच खुबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। 'एमटीवी रोडीज’ का ये सीजन 'कर्म या कांड' थीम बेस्ड था। शो 3 जून, 2023 को एमटीवी और जियो सिनेमा ऑनएयर हुआ था। शो का प्रीमियर हर शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे होता था। 

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा