वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग

Varun Dhawan Chunari Chunari Remake: वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ रिलीज होते ही ट्रोल हो गया। फैंस ने इसे ओरिजिनल गाने की खराब कॉपी बताया।

सोनाली झा

Varun Dhawan Chunari Chunari Remake Controversy: वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होने है' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का नया गाना ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गया है। कई यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने एक क्लासिक गाने को खराब कर दिया।

दरअसल, यह गाना साल 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर 1 के मशहूर ट्रैक ‘चुनरी-चुनरी’ का रीमेक वर्जन है। ओरिजिनल गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन की जोड़ी नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि आज भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है। नए गाने में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। गाने को मॉडर्न अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।

फिल्म के गाने पर यूजर्स का रिएक्शन

फिल्म का म्यूजिक अक्षय रहेजा और अभिषेक सिंह ने अरेंज किया है। हालांकि, रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गाने की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों का कहना है कि पुराने सुपरहिट गानों के रीमेक बनाकर उनका जादू खराब किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ओरिजिनल गानों को खराब करने की क्या जरूरत है? कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब पुराना गाना आज भी लोकप्रिय है तो उसका रीमेक बनाने की जरूरत क्यों पड़ी।

पहले भी हो चुका है विवाद

बता दें कि इस गाने को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशु भगनानी ने आरोप लगाया था कि फिल्म के मेकर्स ने बिना अनुमति के ‘चुनरी-चुनरी’ गाने का इस्तेमाल किया है। उन्होंने निर्देशक डेविड धवन पर गाने के अधिकारों को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में इस मामले को सुलझा लिया गया। इसके बावजूद गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

'है जवानी तो इश्क होना है' को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। खबरों की मानें तो यह उनकी निर्देशन में आखिरी फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक फिल्म को कितना पसंद करते हैं।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला