महेश बाबू की वाराणसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

महेश बाबू बनेंगे भगवान राम, कुंभकर्ण संग युद्ध होगा फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा, Varanasi को लेकर बड़ा खुलासा

Varanasi Update: एसएस राजामौली की वाराणसी में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच भव्य युद्ध दिखाया जाएगा। लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया कि 30 मिनट का यह रामायण सीक्वेंस दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

सोनाली झा

Mahesh Babu Film Varanasi Update: निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी चर्चा का विषय बन रही है। अब फिल्म के लेखक और राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच एक भव्य युद्ध सीन दिखाया जाएगा।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के बहुचर्चित सीक्वेंस पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि यह हिस्सा पौराणिक होगा या राजनीतिक, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भगवान राम और कुंभकर्ण के युद्ध पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में इसकी झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है, जहां राम, कुंभकर्ण और भगवान हनुमान की पूंछ पर चलते रथ जैसे सीन नजर आते हैं।

महेश बाबू निभाएंगे भगवान राम का किरदार

फिल्म में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि वह केवल रुद्र का किरदार ही नहीं निभाएंगे, बल्कि भगवान राम के रूप में भी दिखाई देंगे। कुछ समय पहले राजामौली ने बताया था कि जब महेश बाबू पहली बार भगवान राम के वेश में फोटोशूट के लिए आए, तो वह भावुक हो गए थे। विजयेंद्र प्रसाद के अनुसार, यह सीक्वेंस फिल्म का सबसे शानदार हिस्सा साबित हो सकता है।

60 दिनों तक चली इस भव्य सीक्वेंस की शूटिंग

राजामौली ने कहा था कि महेश बाबू के व्यक्तित्व में भगवान कृष्ण का आकर्षण और भगवान राम की शांति दोनों दिखाई देती हैं। निर्देशक ने यह भी खुलासा किया था कि इस विशेष सीक्वेंस को फिल्माने में लगभग 60 दिनों का समय लगा। शूटिंग के दौरान हर दिन नई चुनौतियां सामने आईं और टीम को कई जटिल योजनाओं पर काम करना पड़ा। हालांकि, लंबे प्रयासों के बाद यह सीक्वेंस सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

रामनवमी 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन के कुंभा नामक किरदार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि उनके कुंभकर्ण बनने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बड़े बजट और भव्य प्रस्तुति वाली ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को रामनवमी के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी