सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

वैलेंटाइन डे पर सुकेश ने जेल से Jacqueline Fernandez को लिखा लव लेटर, गिफ्ट में देना चाहता है प्राइवेट जेट

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लव लेटर भेजा है। साथ ही लेटर में बताया कि वह जैकलीन से बहुत प्यार करता है और उन्हें गिफ्ट के तौर पर प्राइवेट जेट देना चाहता है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: महाठग सुकेश चन्द्रशेखर जेल में होने के बावजूद अक्सर जैकलीन फर्नांडीज को लेटर भेजते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में उसने वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक बार फिर लव लेटर भेजा है और उसमें खूब प्यार लुटाया है।

दरअसल, इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को "बेबी गर्ल" लिखा और उनके एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार किया। सुकेश ने आगे लिखा कि, "बेबी गर्ल, सबसे पहले तुम्हें वैलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बेबी इस साल की शुरुआत बहुत सारी पॉजिटिविटी और हमारे लिए बहुत खास चीजों के साथ हुई है, और यह वैलेंटाइन भी बेहद खास है क्योंकि यह हमारी लाइफ के बाकी वैलेंटाइन डे एक साथ बिताने से बस एक कदम दूर है।"

'मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं'

इसके साथ ही सुकेश ने आगे लिखा कि "बेबी मैं इससे पहले आगे आपसे कुछ बोलूं, मैं एक पल के लिए कहना चाहता हूं कि जैकी, मैं तुमसे सच में बहुत प्यार करता हूं, तुम दुनिया के सबसे अच्छे वेलेंटाइन हो, मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं।"

हालांकि, सुकेश की बात इतने पर खत्म नहीं हुई। उसने आगे बताया कि वह वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहे हैं और उस जेट पर एक्ट्रेस के नाम के पहले लेटर्स लिखे हुए हैं। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जैकलीन की डेट ऑफ बर्थ होगा।” उसने आगे बोला कि "बेबी, आप हमेशा काम की शूटिंग के लिए दुनिया भर में उड़ान भरती रहती हैं। लेकिन अब इस जेट के साथ आपकी जर्नी आपकी पसंद और सुविधा के अनुसार बेहद आसान हो जाएगी।"

कौन हैं सुकेश चंद्रशेखर?

आपको बता दें, सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की मंडोली जेल में 200 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में बंद हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर जेल से एक्ट्रेस को लेटर भेजता रहता है। हालांकि, अफवाहें थी कि वह जैकलीन के साथ रिश्ते में था। लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार सुकेश के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया है। वहीं फरवरी 2024 में जैकलीन फर्नांडिस ने भी सुकेश पर मीडिया का इस्तेमाल करके उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि सुकेश ने उन्हें परेशान किया और अदालत से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए